'शिवराज सरकार भ्रष्टाचार में सिर से लेकर पांव तक डूबी,  कुपोषण के रूप में है मध्य प्रदेश की पहचान' 

By राजेंद्र पाराशर | Updated: November 2, 2018 20:58 IST2018-11-02T20:57:53+5:302018-11-02T20:58:11+5:30

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश के जो हालात हैं, वह यहां की जनता से छुपे नहीं हैं। पिछले 15 सालों में भाजपा और शिवराज सिंह की सरकार ने मध्य प्रदेश को घोटाला प्रदेश के रूप में पहचान दिलाई है।

Identification of Madhya Pradesh as malnourishment says sanjay singh | 'शिवराज सरकार भ्रष्टाचार में सिर से लेकर पांव तक डूबी,  कुपोषण के रूप में है मध्य प्रदेश की पहचान' 

'शिवराज सरकार भ्रष्टाचार में सिर से लेकर पांव तक डूबी,  कुपोषण के रूप में है मध्य प्रदेश की पहचान' 

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने भाजपा-कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को भाजपा के सेवानिवृत्त भ्रष्टाचारियों की ऐशगाह बताया। आम आदमी पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि अब मतदान तक मध्य प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाकर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए अपना योगदान देंगे। 

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के जो हालात हैं, वह यहां की जनता से छुपे नहीं हैं। पिछले 15 सालों में भाजपा और शिवराज सिंह की सरकार ने मध्य प्रदेश को घोटाला प्रदेश के रूप में पहचान दिलाई है। कुपोषण प्रदेश के रूप में पहचान दिलाई है। शिवराज सरकार भ्रष्टाचार में सिर से लेकर पांव तक डूबी हुई है। 

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की आजादी के बाद का अब तक सबसे बड़ा खूनी घोटाला व्यापमं घोटाला है। इस घोटाले में भाजपा सरकार के शीर्ष नेताओं का नाम प्रमुखता से आया है। बहुत से साक्ष्य सामने आए, लेकिन सीबीआई इनकी थी तो किसी तरह बचाए रखा गया। उन्होंने केहा कि इसमें पत्रकार की मौत हुई, कई नेताओं की मौत हुई, राज्यपाल के बेटे तक की मौत हुई, लेकिन व्यापमं का सच अभी तक सामने नहीं आया है। इसके खिलाफ जो पार्टी संघर्ष कर रही है, वह आम आदमी पार्टी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव मैदान में बहरूपिया बनकर निकली है। वह भाजपा के सेवानिवृत्त भ्रष्टाचारियों को नौकरी दे रही है। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए संजय शर्मा और गुलाब सिंह किरार का जिक्र करते हुए कहा कि खनन घोटाले और व्यापमं में शामिल रहे लोगों को कांग्रेस अब अपने यहां जगह दे रही है, इसलिए कांग्रेस भाजपा के भ्रष्टाचार से नहीं लड़ सकती है। चाहे वह व्यापमं का घोटाला हो, या डंपर घोटाला हो, या फिर ईटेंडरिंग का घोटाला इनसे कांग्रेस नहीं लड़ सकती है। न ही वह प्रदेश के शिक्षा, स्वास्थ्य सड़क को बेहतर बना सकती है, जिस सड़कों को शिवराज सिंह अमरीका से अच्छा बताते हैं। 

उन्हें कांग्रेस ठीक नहीं कर सकती है, क्योंकि इन दोनों के बीच मिला जुला खेल चल रहा है। कमलनाथ के खिलाफ मोदी जी प्रचार के लिए नहीं जाते हैं, तो शिवराज के खिलाफ कांग्रेस मजबूत प्रत्याशी नहीं देती है। कमलनाथ का नाम जिन कंपनियों से जुड़ा है, उन्हें बड़े बड़े बडे ठेके मध्य प्रदेश में मिले हैं। इन कंपनियों में कमलनाथ और उनके परिवार की कंपनियां शामिल हैं।इसलिए कांग्रेस इस भ्रष्ट घोटालेबाज भाजपा सरकार का कोई विकल्प नहीं है। वह भाजपा से नहीं लड़ सकती है।

राफेल-RBI के सेक्शन 7 पर केंद्र को घेरा

उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हाल ही में दो मामले चर्चित रहे हैं, एक राफेल का दूसरा आरबीआई में सेक्शन 7 का। उन्होंने कहा कि सेक्शन 7 पर मीडिया खामोश क्यों है, यह हैरानी की बात है। सेक्शन 7 के जरिये 83 वर्ष से जो जो संस्था स्वायत्त थी, जो अपनी अलग पहचान रखती है। उसे खत्म करने की कोशिश की जा रही है। सेक्शन 7 के जरिए मोदी सरकार अपने करीबी पूंजीपतियों को बड़े लोन देने के लिए आरबीआई से पैसा निकालकर बैंकों का घाटा पूरा करने के लिए निर्देशित करेगी, जो कि कहीं से भी ठीक नहीं है। यह देश को दीवालिया बनाने की ओर ले जा रहे हैं। देश का जो छोटा कर्जदार है, वह दो पांच लाख का कर्ज लेता है, तो तमाम चीजें गिरवी रखा ली जाती हैं, लेकिन लाखों करोड़ों हजार का कर्ज लेने वाले उद्योगपतियों को सरकार पैसा बांटती है, और जब वे नहीं चुकाते हैं, तो जनता से उसकी वसूली की जाती है।

Web Title: Identification of Madhya Pradesh as malnourishment says sanjay singh

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे