लाइव न्यूज़ :

गुवाहाटी में बोले अमित शाह, कहा- मैं विपक्ष को चैलेंज करता हूं कि अविश्वास प्रस्ताव लाकर दिखाएं

By भारती द्विवेदी | Updated: March 24, 2018 15:16 IST

अमित शाह ने राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा- मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि पिछले 10 सालों में उन्होंने असम के विकास लिए क्या किया है।'

Open in App

नई दिल्ली, 24 मार्च: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह असम में हैं। वहां पर उन्होंने आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया है। साथ ही गुवाहाटी स्थित वेटरनरी कॉलेज के मैदान में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित किया है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा है और पार्टी की नीतियों पर बात की है। अमित शाह ने कहा है- 'पिछले चुनाव में हमारी पार्टी यहां सिर्फ 8 सीटें जीत पाई थी लेकिन मैं बूथ कार्यकर्ताओं के दम पर दावा करता हूं कि नार्थ ईस्ट में इस बार हम 25 में से कम से कम 21 सीटें जीतेंगे।'

अपनी बात रखते हुए अमित शाह ने आगे कहा- 'भाजपा विकास के माध्यम से असम की प्रगति सुनिश्चित करती है। कांग्रेस के पार्टी अध्यक्ष और उनके नेता नार्थ-ईस्ट सिर्फ रैली के लिए आते हैं और भाजपा पर निराधार आरोप लगाते हैं। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि पिछले 10 सालों में उन्होंने असम के विकास लिए क्या किया है।'

विपक्ष पर बिफरते हुए उन्होंने कहा- 'मैं विपक्ष को चैलेंज करता हूं कि वो अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएं। भाजपा सरकार उस प्रस्ताव का सामना करने के लिए तैयार है। हमारे पास पूर्ण बहुमत है। हम सारे मुद्दों पर बात करने के लिए तैयार हैं लेकिन विपक्ष चाहता है कि संसद ना चले।'

अमित शाह गुवाहाटी में भाजपा सांसदों एवं विधायकों के साथ प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज में बैठक भी करेंगे और कई विषयों पर चर्चा करेंगे। साथ ही दीसपुर स्थित पीडब्ल्यूडी ट्रेनिंग सेंटर में शाम को पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, प्रवक्ताओं एवं जिला अध्यक्षों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे गुवाहाटी सर्किट हाउस में राज्य भाजपा कोर ग्रुप की बैठक करेंगे।

टॅग्स :अमित शाहभारतीय जनता पार्टीकांग्रेसराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा