CAA पर बोले गृह मंत्री अमित शाह, समर्थन में भाजपा को 52 लाख से अधिक कॉल आए, जानिए क्या है नंबर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 7, 2020 08:05 PM2020-01-07T20:05:03+5:302020-01-07T20:05:03+5:30

शाह ने कहा कि सोमवार को रात आठ बजे तक करीब 52.72 लाख कॉल आई। भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ मिलकर इस कानून के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 10 दिन के घर-घर संपर्क अभियान की रविवार को शुरुआत की।

Home Minister Amit Shah said on CAA, BJP received more than 52 lakh calls in support, know what is the number | CAA पर बोले गृह मंत्री अमित शाह, समर्थन में भाजपा को 52 लाख से अधिक कॉल आए, जानिए क्या है नंबर

उन्होंने इस विषय पर पुस्तिकाएं वितरित की और इसे पढ़ने की अपील की।

Highlightsइस नंबर पर मिस कॉल देकर लोग नये कानून को अपना समर्थन दे सकते हैं।शाह यहां लाजपत नगर में कुछ घरों में गए और लोगों से नये नागरिकता कानून के फायदों के बारे में बात की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में भाजपा को 52 लाख से अधिक कॉल आए। सीएए के लिए राष्ट्रीय स्तर पर समर्थन जुटाने के अपने अभियान के तहत भाजपा ने लोगों के लिए एक टोल फ्री नंबर शुरू किया था।

इस नंबर पर मिस कॉल देकर लोग नये कानून को अपना समर्थन दे सकते हैं। शाह ने कहा कि सोमवार को रात आठ बजे तक करीब 52.72 लाख कॉल आई। भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ मिलकर इस कानून के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 10 दिन के घर-घर संपर्क अभियान की रविवार को शुरुआत की।

शाह यहां लाजपत नगर में कुछ घरों में गए और लोगों से नये नागरिकता कानून के फायदों के बारे में बात की। उन्होंने इस विषय पर पुस्तिकाएं वितरित की और इसे पढ़ने की अपील की।

Web Title: Home Minister Amit Shah said on CAA, BJP received more than 52 lakh calls in support, know what is the number

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे