हिमाचल प्रदेशः कांग्रेस की सरकार में दोबारा बहाल हुए कर्मचारियों की नौकरी जाएगी

By IANS | Published: December 28, 2017 09:40 AM2017-12-28T09:40:42+5:302017-12-28T09:46:07+5:30

हिमाचल प्रदेश में नई सरकार पिछली सरकार की ओर से पिछले छह महीने में लिए गए फैसलों की भी समीक्षा करेगी।

Himachal Pradesh: first cabinet meeting gives shock to re-employed | हिमाचल प्रदेशः कांग्रेस की सरकार में दोबारा बहाल हुए कर्मचारियों की नौकरी जाएगी

हिमाचल प्रदेशः कांग्रेस की सरकार में दोबारा बहाल हुए कर्मचारियों की नौकरी जाएगी

Highlightsपूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में जिन लोगों को दोबारा बहाल किया गया था उनको अपनी नौकरी छोड़नी पड़ेगीमुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की पहली बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया हैठाकुर ने अपने कैबिनेट के 11 सहयोगियों के साथ एक दिन पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी

भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार के कैबिनेट की पहली बैठक में बुधवार को घोषणा की गई कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में जिन लोगों को दोबारा बहाल किया गया था उनको अपनी नौकरी छोड़नी पड़ेगी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का चार दिन का शीतकालीन सत्र अगले महीने धर्मशाला में शुरू होगा। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा का सत्र 9 जनवरी से 12 जनवरी तक चलेगा। 

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की पहली बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया है। ठाकुर ने अपने कैबिनेट के 11 सहयोगियों के साथ एक दिन पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। कैबिनेट ने सरकारी बोर्ड व निगमों में चेयरमैन और वाइस-चेयरमैन जैसे पदों पर कांग्रेस के शासन काल में हुई नियुक्तियां रद्द करने का भी फैसला लिया। 

इसके अलावा कैबिनेट ने वैसे कर्मचारियों को भी सेवा से बर्खास्त करने का फैसला लिया जिनकी नियुक्ति पिछली सरकार में हुई थी। इनमें वैसे अधिकारी भी शामिल हैं जिनको पिछली सरकार ने सेवा विस्तार प्रदान किया था। ऐसे कर्मचारियों को हटाना भाजपा के एजेंडे, पिछली सरकार के खिलाफ 'चार्जशीट' में प्रमुख था। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2,000 कर्मचारियों को दोबारा बहाल किया गया था। 

कैबिनेट ने हिमालच प्रदेश लोकसेवा आयोग और हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के छोड़कर सभी प्रकार की नियुक्तियों पर रोक लगा दी है। नई सरकार पिछली सरकार की ओर से पिछले छह महीने में लिए गए फैसलों की भी समीक्षा करेगी। भाजपा को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 68 में 44 सीटों पर जीत मिली है।

Web Title: Himachal Pradesh: first cabinet meeting gives shock to re-employed

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे