लाइव न्यूज़ :

हरियाणा और महाराष्ट्र परिणाम ने कांग्रेस को राहत दी, अब हमें विश्वास व निश्चय के साथ लड़ने की जरूरतः सलमान खुर्शीद

By भाषा | Updated: October 28, 2019 16:45 IST

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी अब असमंजस और आत्मसंशय के बुरे दौर से बाहर आ गई है। उनका इशारा लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन, पार्टी अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे और कुछेक राज्यों में कुछ नेताओं के पार्टी छोड़ने की ओर था।

Open in App
ठळक मुद्देखुर्शीद ने दो राज्यों के चुनावी नतीजों को उत्साहवर्धक बताया और कहा कि पार्टी कार्यकर्ता इससे बेहद खुश हैं।उन्होंने कहा, ‘‘इसने (चुनाव परिणाम) उन्हें (कांग्रेस कार्यकर्ताओं) राहत की सांस दी है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने सोमवार को कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे इस ओर इशारा करते हैं कि पार्टी का आधार खिसकना बंद हो गया है और अब वह धारा का रुख बदलने की शुरुआत कर सकती है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी अब असमंजस और आत्मसंशय के बुरे दौर से बाहर आ गई है। उनका इशारा लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन, पार्टी अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे और कुछेक राज्यों में कुछ नेताओं के पार्टी छोड़ने की ओर था।

खुर्शीद ने दो राज्यों के चुनावी नतीजों को उत्साहवर्धक बताया और कहा कि पार्टी कार्यकर्ता इससे बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इसने (चुनाव परिणाम) उन्हें (कांग्रेस कार्यकर्ताओं) राहत की सांस दी है और मुझे लगता है यह कांग्रेस में हम सब को याद दिलाता है कि हममें अभी बहुत दम बाकी है और अब हमें फिर से अपने पैरों पर खड़े होने और विश्वास व निश्चय के साथ लड़ने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह स्पष्ट इंगित करता है कि अब आधार नहीं खिसक रहा और हम धारा का रुख पलटने की शुरुआत कर सकते हैं।’’ खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस को अब अपना मकसद स्पष्ट करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का शानदार घोषणापत्र है लेकिन सार्वजनिक प्रदर्शन करने के लिए के लिए स्पष्टता जरूरी है।

उन्होंने कहा कि घोषणापत्र से हटना और विरोधाभासी रुख अपनाने से बचा जाना चाहिए। यह पूछे जाने पर कि अगर चुनाव से पहले पार्टी ने ज्यादा प्रयास किए होते तो दोनों राज्यों में वह बेहतर परिणाम ला सकती थी, उन्होंने कहा कि हमेशा इसकी संभावना होती है। 

टॅग्स :इंडियाकांग्रेसहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019हरियाणामहाराष्ट्रसोनिया गाँधीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा