हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव: BJP उम्मीदवार युवराज सिंह 17 हजार वोटों से जीते

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 27, 2019 03:22 PM2019-09-27T15:22:17+5:302019-09-27T15:22:17+5:30

चुनाव आयोग के सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि बारिश के बावजूद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और 51 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Hamirpur Assembly by-election: BJP candidate Yuvraj Singh won by 17 thousand votes | हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव: BJP उम्मीदवार युवराज सिंह 17 हजार वोटों से जीते

भाजपा से युवराज सिंह, कांग्रेस से हरदीपक निषाद, सपा से मनोज कुमार प्रजापति और बसपा से नौशद अली हैं। 

Highlightsभाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह चंदेल को हत्या के एक मामले में दोषी ठहराये जाने के बाद उन्हें विधानसभा सदस्यता से अयोग्य करार दिया गया था।इसी वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराया जाना आवश्यक हुआ।

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में BJP उम्मीदवार युवराज सिंह  17 हजार वोटों से जीत गए हैं। हमीरपुर विधानसभा सीट के लिए सोमवार को हुए उपचुनाव में शाम छह बजे तक 51 प्रतिशत मतदान हुआ था।

चुनाव आयोग के सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि बारिश के बावजूद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और 51 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान की शुरुआत धीमी रही थी। मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। गौरतलब है कि भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह चंदेल को हत्या के एक मामले में दोषी ठहराये जाने के बाद उन्हें विधानसभा सदस्यता से अयोग्य करार दिया गया था। इसी वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराया जाना आवश्यक हुआ। उपचुनाव में नौ प्रत्याशी हैं, जिनमें भाजपा से युवराज सिंह, कांग्रेस से हरदीपक निषाद, सपा से मनोज कुमार प्रजापति और बसपा से नौशद अली हैं। 

उत्तर प्रदेश की हमीरपुर विधानसभा सीट के 23 सितंबर को होने वाले उपचुनाव में चतुष्कोणीय मुकाबला तय दिख रहा था। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस प्रत्याशियों में मुकाबला था। इस सीट पर मतदान 23 सितंबर को मतदान हुआ था। 

चुनाव मैदान में कुल नौ उम्मीदवार मैदान में थे। इन उम्मीदवारों में युवराज सिंह (भाजपा), हरदीपक निषाद (कांग्रेस), मनोज कुमार प्रजापति (सपा), नौशाद अली (बसपा) और जमाल आलम मंसूरी (भाकपा) शामिल हैं। भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह चंदेल को हत्या के एक मामले में दोषी ठहराये जाने के बाद अयोग्य घोषित किया गया। इस वजह से उपचुनाव हो रहा है। इस बीच चुनाव आयोग ने शनिवार को प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की घोषणा कर दी। मतदान 21 अक्टूबर को होगा। जिन सीटों पर चुनाव होना है, उनमें गंगोह, रामपुर, लखनऊ कैंट, मानिकपुर, प्रतापगढ़, घोसी शामिल हैं। 

Web Title: Hamirpur Assembly by-election: BJP candidate Yuvraj Singh won by 17 thousand votes

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे