लाइव न्यूज़ :

गुलाम नबी आजाद बोले-गठबंधन के इच्छुक दलों को दो-चार सीटें दे सकती है कांग्रेस!

By भाषा | Updated: January 16, 2019 18:34 IST

सपा बसपा गठबंधन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा- ‘‘जब चुनाव होता है तब पता चलता है कि कौन मजबूत है और कौन कमजोर।’’ 

Open in App

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने आज संकेत दिये कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन के इच्छुक दलों को कुछ सीटें दे सकती है। आजाद ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में छोटे दलों के साथ गठबंधन की संभावना के सवाल पर कहा, ‘‘दो-चार सीटों पर लेन-देन हो सकता है, लेकिन हम प्रदेश के सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।’’ 

यह पूछे जाने पर कि क्या सपा, बसपा ने कांग्रेस को कमजोर मानते हुए अपने गठबंधन में जगह नहीं दी, उन्होंने कहा ‘‘जब चुनाव होता है तब पता चलता है कि कौन मजबूत है और कौन कमजोर।’’ 

मालूम हो कि गत शनिवार को घोषित सपा-बसपा के गठबंधन में कांग्रेस को शामिल नहीं किया गया था और उसके बाद कांग्रेस ने प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करने का एलान किया था । हालांकि पार्टी ने तब भी कहा था कि अगर कोई धर्मनिरपेक्ष दल उसके साथ आना चाहते हैं और अगर कांग्रेस को लगे कि वह भाजपा को हरा सकता है तो उसके साथ गठबंधन जरूर किया जाएगा।

टॅग्स :कांग्रेसगुलाम नबी आजाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा