लाइव न्यूज़ :

हाल ही में दिया BJP से इस्तीफा, अब ये पूर्व मुंख्यमंत्री बनाने जा रहे नई पार्टी

By भाषा | Updated: January 18, 2019 20:59 IST

69 वर्षीय नेता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के आमंत्रण पर शनिवार को आयोजित होने वाली विपक्षी रैली में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे हैं।

Open in App

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गेगोंग अपांग ने शुक्रवार (18 जनवरी) को कहा कि वह एक नई पार्टी का गठन करेंगे। चार साल तक भाजपा में रहे अपांग ने इस सप्ताह की शुरुआत में पार्टी छोड़ दी थी। किसी अन्य पार्टी में शामिल नहीं होने पर जोर देते हुये अपांग ने कहा, ‘‘मैं एक नयी पार्टी का गठन करूंगा।’’ 

69 वर्षीय नेता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के आमंत्रण पर शनिवार को आयोजित होने वाली विपक्षी रैली में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे हैं।

गेगोंग अपांग

उन्होंने ममता बनर्जी को एक ‘महान नेता’ करार दिया और केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार को परास्त करने के लिए उनके पहल के प्रति समर्थन व्यक्त किया। अपांग अरुणाचल प्रदेश के 22 साल तक मुख्यमंत्री रहे। अपांग ने मंगलवार को भाजपा से अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को सौंपा। वह 2014 के आम चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

चार साल पहले ही अपांग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये थे। पूर्वोत्तर के इस राज्य के 22 साल तक मुख्यमंत्री रहे अपांग ने मंगलवार (15 जनवरी) को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को दो पन्नों का इस्तीफा भेजा था। उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘मैं यह देखकर निराश हूं कि वर्तमान भाजपा अब राज धर्म के सिद्धांत का पालन नहीं कर रही है बल्कि सत्ता पाने का मंच बन गयी है। पार्टी का नेतृत्व ऐसा है जो लोकतांत्रिक फैसलों के विकेंद्रीकरण से नफरत करता है।’’

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेशलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनावभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट6,6,6,6,6,6,6,6: रणजी ट्रॉफी में लगातार आठ छक्के, मेघालय के बल्लेबाज ने बनाई सबसे तेज फिफ्टी

क्राइम अलर्टमहाराष्ट्र के बाद अब अरुणाचल प्रदेश, IAS अधिकारी तालो पोटोम पर यौन शोषण का आरोप; युवती ने की आत्महत्या

भारतPM Modi Visit Arunachal Pradesh: PM मोदी ने अरुणाचल कारोबारियों से की वार्ता, GST की नई दरों पर की चर्चा

भारतअरुणाचल प्रदेश पहुंचे पीएम मोदी, सीएम पेमा खांडू ने किया स्वागत

भारतPM मोदी आज करेंगे त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश का दौरा, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास व उद्घाटन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा