लाइव न्यूज़ :

GDP गिरने पर कांग्रेस ने किया हमला, कहा- बीजेपी की समझ में जीडीपी का मतलब 'गोडसे डिवाइसिव पॉलिटिक्स'

By भाषा | Updated: November 29, 2019 20:00 IST

कांग्रेस ने कहा, ‘‘भाजपा जश्न क्यों मना रही है? क्योंकि जीडीपी के बारे में उनकी समझ ‘‘गोडसे डिवाइसिव पॉलिटिक्स ’ है जो उन्हें दोहरे अंक में विकास दर का अहसास कराता है।’’

Open in App

कांग्रेस ने मौजूदा वित्त वर्ष में जीडीपी के गिरकर 4.5 फीसदी पहुंचने को लेकर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि देश के लोग परेशान हैं, लेकिन सरकार बेखबर है और जनता का मजाक बना रही है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह दावा भी किया कि भाजपा की नजर में जीडीपी का मतलब ‘गोडसे डिवाइसिव पॉलिटिक्स’ होता है। 

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘मंदी और तालाबंदी मोदी सरकार की पहचान बन गए हैं। इसका उपाय ढूंढने के बजाय मोदी सरकार के मंत्री जनता का मजाक बना रहे हैं। रविशंकर प्रसाद कहते हैं कि फिल्में हिट हो रही हैं इसलिए मंदी नहीं है। 

पीयूष गोयल आइंस्टीन का उल्लेख करते हुए कहते हैं कि आर्थिक मंदी से जुड़े आंकड़े गलत हैं।’’ सुरजेवाला ने कहा, ‘‘आज सभी तबके मंदी से जूझ रहे हैं खासकर छोटे और मझोले कारोबारी, लेकिन सरकार बेखबर है।’’ 

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘भारत की जीडीपी गिरकर 4.5 फीसदी हो गई है। यह पिछले छह वर्षों में किसी भी तिमाही में सबसे कम जीडीपी दर है।’’ उन्होंने कहा ‘‘भाजपा जश्न क्यों मना रही है? क्योंकि जीडीपी के बारे में उनकी समझ ‘ ‘गोडसे डिवाइसिव पॉलिटिक्स’ है।’’ 

गौरतलब है कि देश में विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट और कृषि क्षेत्र में पिछले साल के मुकाबले कमजोर प्रदर्शन से चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 4.5 प्रतिशत पर रह गयी।

टॅग्स :कांग्रेसरणदीप सुरजेवालाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

राजनीति अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम