लाइव न्यूज़ :

सुब्रमण्यम स्वामी ने उद्योगपति गौतम अडानी को बताया एनपीए के बकाएदार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 7, 2018 02:52 IST

सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले अडानी की जबावदेही तय होनी चाहिए, अन्यथा वह (स्वामी) ऋण वसूली के लिए उनके खिलाफ अदालत में एक जनहित याचिका दायर करेंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 6 मार्च: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने मंगलवार को उद्योगपति गौतम अडानी को सार्वजनिक क्षेत्र का सबसे बड़ा नॉन परफॉर्मिग एसेट (एनपीए) बकाएदार बताते हुए उन पर करारा प्रहार किया। स्वामी ने अपने ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले अडानी की जबावदेही तय होनी चाहिए, अन्यथा वह (स्वामी) ऋण वसूली के लिए उनके खिलाफ अदालत में एक जनहित याचिका दायर करेंगे।

उन्होंने ट्वीट किया, "सार्वजनिक क्षेत्र में सबसे बड़े एनपीए बकाएदार गौतम अडानी हैं। समय आ गया है कि इसके लिए उनकी जिम्मेदारी तय की जाए, अन्यथा जनहित याचिका दायर की जाएगी।" अडानी की कंपनियों पर हजारों करोड़ रुपयों का बैंक कर्ज होने का आरोप है। इनमें विद्युत संयंत्र एवं वितरण, रीयल एस्टेट और अन्य वस्तुएं शामिल हैं।

ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2017 तक 'अडानी पॉवर' पर कुल 47,609.43 करोड़, 'अडानी ट्रांसमिशन' पर 8,356.07 करोड़, 'अडानी एंट' पर 22,424.44 करोड़ और 'अडानी पोर्ट्स' पर 20,791.15 करोड़ का ऋण था। फोर्ब्स के अनुसार, 2017 में अडानी और उनके परिवार की कुल अनुमानित संपत्ति 11 अरब डॉलर थी। इसके साथ ही वे भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में दसवें स्थान पर थे।

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

कारोबारजल्दी कीजिए, 8 अगस्त आखिरी मौका?, केवाईसी जल्द कराएं ग्राहक, भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पीएनबी ने उठाया कदम

भारतअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से डरते हैं पीएम मोदी?, पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा-युद्ध विराम क्यों

कारोबारआरबीआई मौद्रिक नीतिः आपने किस बैंक से लिया होम या कार लोन?, इन बैंकों ने घटाई ब्याज दर, देखें लिस्ट

कारोबारभारतीय रिजर्व बैंकः कोटक महिंद्रा बैंक पर 61.4 लाख, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर 38.6 लाख और पंजाब नेशनल बैंक पर 29.6 लाख रुपये का जुर्माना, जानिए गलती

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर