लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता चंद्रशेखर साहू आज बीजू जनता दल में होंगे शामिल

By भारती द्विवेदी | Updated: April 5, 2018 02:34 IST

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की मौजूदगी में वो बीजू जनता दल को ज्वाइन करेंगे।

Open in App

भुनेश्वर, 5 अप्रैल: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता चंद्रशेखर साहू बुधवार को बीजू जनता दल में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की मौजूदगी में वो बीजेडी को ज्वाइन करेंगे। कांग्रेस नेता चंद्रशेखर साहू के अलावा 29 मार्च को पार्टी से इस्तीफा देने वाले बिक्रम पांडा और भागवान गंतायत भी बीजू जनता दल में शामिल होंगे।

गौरतलब है कि 29 मार्च को ओडिशा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर साहू समेत ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव विक्रम कुमार पांडा और जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष बी गंतायत ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इन सारे नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष प्रसाद हरिचंदन को अपना इस्तीफा भेजा था। इस्तीफा देने वालों में बेहरमपुर नगर निगम के पांच पार्षद भी शामिल थे।

इस्तीफा सौंपने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा था- 'पिछले कई सालों से कांग्रेस पार्टी में कोई अनुशासन नहीं है। पार्टी हाईकमान भी राज्य में पार्टी संगठन में कोई सुधार के मूड में नहीं है।  2009 से पार्टी ने हमारा कोई इस्तेमाल नहीं किया और हमारी अनदेखी की है। इसलिए मैने पार्टी छोड़ने को निर्णय किया।'

टॅग्स :ओड़िसाकांग्रेसनवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा