लाइव न्यूज़ :

उद्धव सरकार पर पूर्व सीएम फड़नवीस का बड़ा बयान, कहा- महा विकास अघाड़ी के सहयोगी ‘‘लिव इन रिलेशनशिप’’ में हैं

By भाषा | Updated: July 31, 2020 19:43 IST

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोराट ने कहा था कि महाविकास अघाड़ी एक परिवार की तरह है और हम सभी इसके घटक भाइयों की तरह हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेवेन्द्र फड़नवीस ने कहा, ‘‘हम इस सरकार को गिराने वाले नहीं हैं। हमें इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है।’’ देवेन्द्र फड़नवीस ने कहा कि वैचारिक रूप से भिन्न दलों की सरकार देश में कभी नहीं चल पाई है।देवेन्द्र फड़नवीस ने कहा कि थोराट को कुछ भी कहने दो, उनका एक विभाजित परिवार है।

मुंबई: भाजपा नेता देवेन्द्र फड़नवीस ने शुक्रवार को कहा कि शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के गठबंधन वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार एक परिवार नहीं है, बल्कि तीनों पार्टियों का ‘‘लिव-इन रिलेशनशिप’’ है। उन्होंने कहा कि वह यह समझने में असफल रहे हैं कि एमवीए सरकार का संचालन किसके हाथों में है क्योंकि सत्तारूढ़ दलों के बीच ‘‘अत्यधिक मनमुटाव’’ है।

सरकार में कलह के बारे में खबरों को खारिज करते हुए महाराष्ट्र के मंत्री और राज्य कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोराट ने कहा था कि एमवीए एक परिवार की तरह है और इसके घटक भाइयों की तरह हैं। फड़नवीस ने एक मराठी समाचार चैनल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘हम इस सरकार को गिराने वाले नहीं हैं। हमें इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है।’’

फड़नवीस ने कहा कि वैचारिक रूप से भिन्न दलों की सरकार देश में कभी नहीं चल पाई है। उन्होंने कांग्रेस पर एमवीए जैसी सरकार को नहीं चलने देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘उनके बीच अत्यधिक मनमुटाव है। थोराट को कुछ भी कहने दो, उनका एक विभाजित परिवार है। बल्कि यह एक परिवार ही नहीं है। गलत शब्द का इस्तेमाल करने के लिए मुझे माफ कर दो, लेकिन यह एक लिव-इन रिलेशनशिप है।’’

फड़नवीस ने कहा, ‘‘यह सरकार लंबी नहीं चल पायेगी। यह अपने मतभेदों के कारण ही गिर जायेगी। जिस दिन यह गिर जाएगी, हमारे पास जिम्मेदारी होगी और हम एक मजबूत सरकार देंगे।’’ उन्होंने सरकार को तीन इंजनों वाली एक ट्रेन के रूप में बताया। भाजपा नेता ने कहा कि तीसरा इंजन ट्रेन के बीच में है, जिसे उन्होंने जोड़ा, तीन अलग-अलग दिशाओं से खींचा जा रहा है।

उन्होंने कहा,‘‘यह मुख्यमंत्री हैं जो सरकार के प्रमुख हैं, लेकिन बहुत सारे सुपर मुख्यमंत्री, स्व-घोषित मुख्यमंत्री और नेता हैं। लेकिन यह शोध का विषय है, कि सरकार किनके हाथों में है।’’ फड़नवीस ने यह भी स्वीकार किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार के साथ पिछले वर्ष सरकार बनाने का उनका प्रयास एक ‘‘असफल प्रयोग’’ था।

उन्होंने कहा कि यह ‘‘बेहतर होता’’ यदि उन्होंने यह कदम नहीं उठाया होता। फड़नवीसऔर पवार के क्रमश: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद यह सरकार लगभग 80 घंटे चल सकी थी। 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा