लाइव न्यूज़ :

बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने छोड़ा एनडीए का साथ, महागठबंधन को देंगे मजबूती

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 28, 2018 11:22 IST

जीतन राम मांझी एनडीए से नाराज चल रहे थे। बुधवार सुबह तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद उन्होंने एनडीए से अलग होने की घोषणा की। गुरुवार को महागठबंधन में शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआरजेडी नेता तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव ने उनके आवास पर मुलाकात की।गुरुवार को औपचारिक रूप से महागठबंधन में शामिल होंगे जीतन राम मांझी

बिहार की राजनीति का बड़ा नाम जीतन राम मांझी ने एनडीए छोड़ने का फैसला किया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के मुखिया ने बुधवार को इसकी घोषणा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मांझी काफी समय से बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए से नाराज चल रहे थे। बुधवार सुबह आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव ने उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद मांझी ने एनडीए छोड़ने की घोषणा की। जीतनराम मांझी गुरुवार को औपचारिक रूप से महागठबंधन में शामिल होंगे। तेजस्वी यादव ने मीडिया से कहा कि मांझी जी मेरे अभिभावक हैं। मैं उनके बेटे जैसा हूं। अब वे महागठबंधन का हिस्सा होंगे।

यह भी पढ़ेंः मुजफ्फरपुर रोड एक्सिडेंट के मुख्य आरोपी मनोज बैठा ने किया आत्मसमर्पण, नौ बच्चों की हुई थी मौत

बिहार की जहानाबाद सीटे के लिए हो रहे लोकसभा उपचुनाव के लिए मांझी अपनी दावेदारी पेश करना चाहते थे लेकिन उनके टिकट को हरी झंडी नहीं मिली। उन्होंने कहा था कि एनडीए को सबकुछ मिल रहा है, सिर्फ हमें ही कुछ नहीं मिल रहा। मांझी की नाराजगी को भांपते हुए आरजेडी नेताओं ने उनसे मुलाकात की और महागठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया। बता दें कि 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने जीतनराम मांझी के हम मोर्च को 20 सीटें दी थी जिसमें से उन्हें सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल हुई थी। 

यह भी पढ़ेंः प्रशांत किशोर नहीं मिलाएंगे बीजेपी से दोबारा हाथ, I-PAC ने कहा- सभी दलों से कर रहे हैं मुलाकात

जीतनराम मांझी उस वक्त चर्चा में आए जब जेडीयू ने एनडीए से अलग होने का फैसला किया और नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया। सीएम बनने के बाद मांझी और नीतीश में दूरियां बढ़ने लगी। इसमें बीजेपी का बड़ी भूमिका मानी जाती है। 2015 में चुनाव से पहले मांझी ने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का गठन किया। मांझी इस वक्त हम पार्टी के एकमात्र विधायक हैं। उन्होंने दो सीटों से चुनाव लड़ा था।

टॅग्स :जीतन राम मांझीआरजेडीजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

राजनीति अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप