लाइव न्यूज़ :

MP मंत्रिमंडल गठनः कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बोला हमला, कहा- लोग मर रहे हैं, इन्हें सिर्फ अपने लोगों को मंत्री बनवाना है

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 17, 2020 11:14 IST

कांग्रेस ने कहा, 'कोरोना से मध्य प्रदेश में दोगुनी मौत हुई हैं। देश में 13201 संक्रमितों में 444 मौतें हुई हैं, जो कुल संक्रिमितों का 3.3 % है। मध्य प्रदेश में 1164 संक्रमितों में 64 मौतें हुई है, जो कुल संक्रमितों का 5.4 % है।'

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने कहा कि जब मध्य प्रदेश को कोरोना से बचाने की तैयारी करना था तब ज्योतिरादित्य सिंधिया जनादेश का सौदा कर रहे थे।उसने कहा कि जब मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है, तब ये जयचंदों को मंत्री बनवाने की फिराक में हैं।

कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में हंगामा बरपा हुआ है। इस बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की है। सिंधिया की इस मुलाकात को मध्य प्रदेश में होने वाले मंत्रिमंडल के गठन से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसको लेकर कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर करारा हमला बोला है।

कांग्रेस ने एक मीडिया रिपोर्ट को ट्वीट करते हुए लिखा, 'लोग मर रहे हैं, इन्हें सिर्फ अपने लोगों को मंत्री बनवाना है। जब मध्य प्रदेश को कोरोना से बचाने की तैयारी करना था तब ये जनादेश का सौदा कर रहे थे। जब मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है, तब ये जयचंदों को मंत्री बनवाने की फिराक में हैं। कोई इतना संवेदनहीन कैसे हो सकता है?'

आगे उसने कहा, 'श्रीअंत के जनता के लिये दो रूप हैं। इनमें पहला, लॉकडाउन के कारण जनता की मदद करने नहीं पहुंच सके। दूसरा कुर्सी के लिये लॉकडाउन में अमित शाह से मिलकर सभी जयचंदों को मंत्री बनाने की मांग। इन दोमुहों से बचकर रहना।' कांग्रेस ने कहा, 'कोरोना से मध्य प्रदेश में दोगुनी मौत हुई हैं। देश में 13201 संक्रमितों में 444 मौतें हुई हैं, जो कुल संक्रिमितों का 3.3 % है। मध्य प्रदेश में 1164 संक्रमितों में 64 मौतें हुई है, जो कुल संक्रमितों का 5.4 % है। शिवराज जी, मप्र में मौतों का औसत देश के औसत से ज्यादा क्यों?'

कांग्रेस की ओर से ट्वीट की गई खबर में दावा किया गया है कि मध्य प्रदेश में दो-तीन दिनों के अंदर मंत्रिमंडल का गठन किया जा सकता है। इसको लेकर बीजेपी के दिग्गज नेता और मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित नेता भोपाल में जुट गए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया और अमित शाह की मुलाकात गुरुवार को दिल्ली में हुई है। इस मुलाकात के दौरान सिंधिया ने बड़ा मंत्रिमंडल रखने की बात कही है। वे अपने खेमे से छह मंत्री बनवाना चाहते हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसज्योतिरादित्य सिंधियाकांग्रेसमध्य प्रदेश में कोरोनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा