लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार और वित्त मंत्री सीतारमण पर प्रियंका का तंज, जब जागे तभी सवेरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2019 12:06 IST

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि ओला-ऊबर थ्योरी और फिल्म हिट थ्योरी के बुरी तरह से फ़्लॉप होने के बाद अब सरकार की वित्त मंत्री ने मंदी के बारे में क़बूलनामा दिया है। कल पहली बार उनको लगा की मंदी है। चलिए जब जागे तभी सवेरा।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अर्थव्यवस्था की स्थिति पर भारत सरकार को आड़े हाथों लिया।प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘देश में अर्थव्यवस्था की हालत एकदम पतली है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने औद्योगिक उत्पादन में गिरावट एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के एक बयान को लेकर बुधवार को यह कह कर कटाक्ष किया कि ''ओला-उबर और फ़िल्म हिट होने की थ्योरी'' के नाकाम होने के बाद सीतारमण ने आखिरकार मान लिया कि देश में मंदी है।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ''ओला-उबर थ्योरी और फिल्म हिट होने की थ्योरी के बुरी तरह से फ़्लॉप होने के बाद अब सरकार की वित्त मंत्री ने मंदी के बारे में क़बूलनामा दिया है। कल पहली बार उनको लगा कि मंदी है। '' उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ''चलिए जब जागे तभी सवेरा।''

दरअसल, हाल ही में सीतारमण ने कहा था कि भारतीय अर्थव्यवस्था वर्तमान में कुछ चुनौतियों का सामना कर रही है। प्रियंका का तंज सीतारमण के साथ साथ केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद के कथित बयान को लेकर भी है। कुछ महीने पहले सीतारमण ने कथित तौर पर कहा था कि वाहनों की बिक्री में गिरावट की एक वजह नौजवानों की ओर से ओला एवं ऊबर जैसी कैब सेवाओं के उपयोग को महत्व देना भी है।

इसी तरह प्रसाद ने कुछ फिल्मों के कारोबार का हवाला देते हुए हाल ही में कथित तौर पर कहा था कि अगर देश में मंदी होती तो क्या ये फिल्में करोड़ों का कारोबार करतीं। हालांकि विवाद खड़ा होने के बाद उन्होंने अपना यह बयान वापस ले लिया था।

टॅग्स :इंडियाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)प्रियंका गांधीमोदी सरकारनरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा