लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः किसान नेता सहदेव चौधरी ने थामा कांग्रेस का हाथ, इतनी सीटों पर पड़ेगा असर 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 11, 2018 20:41 IST

नागौर-खींवसर विधानसभा सीट से ताल्लुक रखने वाले डॉ. सहदेव चौधरी करीब दो सौ वाहन लेकर हजारों समर्थकों के साथ पीसीसी दफ्तर पहुंचे। सहदेव के कांग्रेस में शामिल होने से नागौर, खींवसर एवं जायल विधानसभा क्षेत्र समेत जिले भर के लोगों में खुशी की लहर दिखाई दे रही है। 

Open in App

जयपुर, 11 जुलाई: किसान नेता डॉ. सहदेव चौधरी ने अपने हजारों समर्थकों समेत कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके साथ ही चौधरी की घर वापसी भी हो गई। राजस्थान कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सचिन पायलट ने चौधरी को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरिसिंह, पूर्व मंत्री हरेन्द्र मिर्धा, पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन समेत कई नेता मौजूद रहे। 

नागौर-खींवसर विधानसभा सीट से ताल्लुक रखने वाले डॉ. सहदेव चौधरी करीब दो सौ वाहन लेकर हजारों समर्थकों के साथ पीसीसी दफ्तर पहुंचे। सहदेव के कांग्रेस में शामिल होने से नागौर, खींवसर एवं जायल विधानसभा क्षेत्र समेत जिले भर के लोगों में खुशी की लहर दिखाई दे रही है। 

अपने क्षेत्र में खासा वर्चस्व रखने वाले चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने से सत्ता पक्ष की राजनीति पर बड़ा असर पड़ेगा। वहीं कांग्रेसी खेमे को काफी मजबूती भी मिलेगी। नागौर जिले की करीब चार से पांच सीटें भी खासी प्रभावित होंगी। 

नागौर, खींवसर एवं जायल विधानसभा क्षेत्र में सहदेव एक दिग्गज किसान नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। वे केन्द्रीय मंत्री सी.आर. चौधरी के भी काफी करीबी हैं। चौधरी पिछले काफी लंबे समय से राजनीति के साथ-साथ किसान हितों के लिये भी संघर्षरत हैं। सहदेव चौधरी के साथ आए करीब 139 जनप्रतिनिधियों व नेताओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। 

बताया जा रहा है कि ये सब सहदेव चौधरी समर्थक हैं और नागौर की राजनीति से जुड़े रहे हैं। कांग्रेस में शामिल होने के कार्यक्रम में सचिन पायलट ने कहा कि बीजेपी में भू-माफिया, शराब माफियाओं का बोलबाला है। प्रधानमंत्री की सभा में लोग आए नहीं उन्हें जबरदस्ती लाया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सभा में जनता की गाड़ी कमाई का पैसा पानी की तरह बहाया गया। (जयपुर से धीरेन्द्र जैन की रिपोर्ट)लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :कांग्रेससचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं