लाइव न्यूज़ :

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली व रघुराम राजन के कारण अर्थव्यवस्था में सुस्ती: स्वामी

By भाषा | Updated: August 19, 2019 13:05 IST

आर्थिक मोर्चे पर मेरी सलाह नहीं मांगी गई थी। अनुच्छेद 370 पर मेरी सलाह मांगी गई थी और यह काम ठीक ढंग से हुआ। " उन्होंने कहा, "अर्थव्यवस्था को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। वास्तव में , राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्र - निर्माण के लिए यह महत्वपूर्ण है।"

Open in App
ठळक मुद्देरिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का नीतिगत दरें बढ़ाना भी सुस्ती के कारणों में से एक है।अब देश की अर्थव्यवस्था को " सुधारने की जरूरत" है क्योंकि , यह राष्ट्रीय सुरक्षा एवं राष्ट्र-निर्माण दोनों के लिहाज से अहम है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि जम्मू - कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा वापस लेना सही फैसला था।

हालांकि, अब देश की अर्थव्यवस्था को " सुधारने की जरूरत" है क्योंकि , यह राष्ट्रीय सुरक्षा एवं राष्ट्र-निर्माण दोनों के लिहाज से अहम है। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के कार्यकाल में अपनाई गईं " गलत नीतियां " अर्थव्यवस्था में सुस्ती के लिए जिम्मेदार हैं।

उन्होंने ब्याज दर बढ़ाने के लिए रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन की भी आलोचना की। स्वामी ने कहा , " मेरा मानना है कि जेटली के कार्यकाल के दौरान अपनाई गईं गलत नीतियां - जैसे अधिक कर लगाना - अर्थव्यवस्था में सुस्ती का एक कारण है। ये नीतियां अभी भी लागू हैं।

रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का नीतिगत दरें बढ़ाना भी सुस्ती के कारणों में से एक है।" स्वामी ने पुणे में आयोजित कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से यह बात कही। अनुच्छेद 370 के कुछ प्रावधानों को समाप्त करने के फैसले और अर्थव्यवस्था पर स्वामी ने कहा , " अर्थव्यवस्था को ठीक करने की जरूरत है।

आर्थिक मोर्चे पर मेरी सलाह नहीं मांगी गई थी। अनुच्छेद 370 पर मेरी सलाह मांगी गई थी और यह काम ठीक ढंग से हुआ। " उन्होंने कहा, "अर्थव्यवस्था को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। वास्तव में , राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्र - निर्माण के लिए यह महत्वपूर्ण है।"

जेटली मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त मंत्री थे। खराब स्वास्थ्य की वजह से वह इस बार मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुए थे। 66 वर्षीय जेटली फिलहाल एम्स में इलाज के लिए भर्ती हैं। 

टॅग्स :इंडियासुब्रमणियन स्वामीअरुण जेटलीमोदी सरकारइकॉनोमीरघुराम राजन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा