लाइव न्यूज़ :

'मुश्किल' हालात में अर्थव्यवस्था, आर्थिक मंदी के खिलाफ अगले महीने राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2019 18:14 IST

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के मुताबिक पार्टी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में हुई महासचिवों, प्रदेश अध्यक्षों, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं कई अन्य वरिष्ठ नेताओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देआर्थिक मंदी के खिलाफ राज्य स्तर पर 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच आर्थिक मंदी पर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।बैठक में यह भी फैसला हुआ कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर राज्यों के स्तर पर पदयात्रा निकाला जाएगी।

कांग्रेस ने अर्थव्यवस्था के 'मुश्किल' हालात पर चिंता जताते हुए बृहस्पतिवार को फैसला किया कि आर्थिक मंदी के खिलाफ अगले महीने पूरे देश में प्रदर्शन किया जाएगा।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के मुताबिक पार्टी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में हुई महासचिवों, प्रदेश अध्यक्षों, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं कई अन्य वरिष्ठ नेताओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि आर्थिक मंदी के खिलाफ राज्य स्तर पर 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच आर्थिक मंदी पर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

इसके अलावा बैठक में यह भी फैसला हुआ कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर राज्यों के स्तर पर पदयात्रा निकाला जाएगी, सदस्यता अभियान शुरू होगा और कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा।

बैठक में सोनिया के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी के वरिष्ठ नेता एके एंटनी, अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा पार्टी के कई महासचिव-प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता शामिल हुए।

टॅग्स :कांग्रेसइंडियामोदी सरकारराहुल गांधीसोनिया गाँधीमनमोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा