लाइव न्यूज़ :

पायलट और सिंधिया का पुराना वीडियो शेयर कर दिग्विजय सिंह ने दिखाया आईना, कहा- 'जरा देखिए, अब कैसे विश्वास करे'

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 15, 2020 15:31 IST

राजस्थान में कांग्रेस नेता सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के पदों से हटा दिया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मार्च 2020 में बीजेपी ज्वाइन कर लिया था। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी में उनकी उपेक्षा की जा रही थी, काम करने की आजादी नहीं थी। सचिन पायलट ने भी आज (15 जुलाई) को कहा है कि राजस्थान में उनको विकास कार्य नहीं करने दिए गए।

Open in App
ठळक मुद्देसचिन पायलट को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्हे थोड़ा सब्र करना चाहिए था। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। सचिन पायलट ने उप मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद कहा कि राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत ने उन्हें जनता से किए गए वादे पूरे नहीं करने दिए।सचिन पायलट ये भी साफ कर दिया है कि फिलबाल बीजेपी में शामिल नहीं होने वाले हैं।

भोपाल: राजस्थान में कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बगावती तेवर और उप मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद दिग्विजय सिंह उनपर निशाना साधा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सचिन पायलट के साथ-साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी आईना दिखाया है। दिग्विजय सिंह ने दोनों सिंधिया और पायलट दोनों नेताओं का एक पुराना इंटरव्यू वाला वीडियो शेयर किया है। वीडियो उस वक्त की है, जब सिंधिया भी कांग्रेस में थे। वीडियो में सिंधिया और पायलट दोनों भारतीय जनता पार्टी (BJP) और संघ ( RSS) की विचारधारा और मोदी सरकार के खिलाफ बोल रहे हैं। सिंधिया मार्च 2020 में बीजेपी में शामिल हो गए थे। वहीं सचिन पायलट ने आज (15 जुलाई) कहा है कि वह बीजेपी में शामिल नहीं होने वाले हैं। 

वीडियो को शेयर कर दिग्विजय सिंह ने लिखा है, राष्ट्रीय स्तर पर इन दो उभरते हुए नेताओं (सिंधिया और पायलट) पर लोगों को बहुत विश्वास था, उम्मीदें थीं।  अब जरा सुनिए यह क्या कह रहे हैं और क्या कर रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने एक बाद एक कई वीडियो सिंधिया और पायलट के शेयर किए हैं।

एक वीडियो को शेयर कर लिखा है, अब जनता कैसे विश्वास करे। जरा सोचिए।

दिग्विजय सिंह ने कहा- सचिन पायलट को थोड़ सब्र करना चाहिए था

सचिन पायलट को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्हे थोड़ा सब्र करना चाहिए था। उनकी क्या उम्र ही थी। सिंधिया और पायलट दोनों पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह बोले इन दोनों युवा नेताओं को पार्टी ने बहुत सम्मान दिया। जिस तरह का व्यवहार उन्होंने किया वो कांग्रेस पार्टी की नीतियों के खिलाफ है। 

सचिन पायलट को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा, सचिन पायलट को कांग्रेस ने सांसद, केन्द्रीय मंत्री, राजस्थान पार्टी प्रमुख और डिप्टी सीएम बनाय, उनकी उम्र क्या है? वह अभी भी युवा हैं, उन्हें थोड़ा धैर्य रखना चाहिए। उनकी हरकतें पार्टी के अनुशासन के खिलाफ हैं। इन युवाओं में धैर्य नहीं है।

कांग्रेस ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ बगावत करने वाले सचिन पायलट के विरूद्ध सख्त कदम उठाते हुए उन्हें मंगलवार (14 जुलाई) को उप मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के पदों से हटा दिया। इसके साथ ही पार्टी ने पायलट के साथ गए सरकार के दो मंत्रियों विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को भी उनके पदों से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।

टॅग्स :दिग्विजय सिंहज्योतिरादित्य सिंधियासचिन पायलटभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा