लाइव न्यूज़ :

नोटबंदी @ 3ः राहुल गांधी का ट्वीट, नोटबंदी आतंकी हमले को तीन साल गुजर गए, अर्थव्यवस्था को तबाह किया, कई लोगों की जान ली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 8, 2019 12:59 IST

गांधी ने ट्वीट किया, “नोटबंदी आतंकी हमले को तीन साल गुजर गए हैं जिसने भारतीय अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया, कई लोगों की जान ले ली, कई छोटे कारोबार खत्म कर दिए और लाखों भारतीयों को बेरोजगार कर दिया।”

Open in App
ठळक मुद्देनोटबंदी को “आतंकी हमला” करार देते हुए कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने हैशटैग ‘डीमोनेटाइजेशन डिजास्टर’ का प्रयोग करते हुए कहा कि इस “निंदनीय हमले” के लिए जिम्मेदार लोगों को कानून के समक्ष लाया जाना बाकी है।

नोटबंदी के तीन साल पूरे होने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर शुक्रवार को हमला बोला और नोटबंदी को “आतंकी हमला” करार देते हुए कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए।

आठ नवंबर 2016 को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए 500 और 1,000 रुपये के नोटों के प्रचलन से बाहर किए जाने की घोषणा की थी। गांधी ने ट्वीट किया, “नोटबंदी आतंकी हमले को तीन साल गुजर गए हैं जिसने भारतीय अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया, कई लोगों की जान ले ली, कई छोटे कारोबार खत्म कर दिए और लाखों भारतीयों को बेरोजगार कर दिया।”

उन्होंने हैशटैग ‘डीमोनेटाइजेशन डिजास्टर’ का प्रयोग करते हुए कहा कि इस “निंदनीय हमले” के लिए जिम्मेदार लोगों को कानून के समक्ष लाया जाना बाकी है। कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा और उन्हें “आज का तुगलक” कहा।

उन्होंने ट्वीट किया, “सुल्तान मोहम्मद बिन तुगलक ने 1330 में देश की मुद्रा को अमान्य करार दिया था। आज के तुगलक ने भी आठ नवंबर, 2016 को यही किया था।” उन्होंने कहा, “तीन साल गुजर गए और देश भुगत रहा है क्योंकि अर्थव्यवस्था ठप हो चुकी है, रोजगार छिन गया है। न ही आतंकवाद रुका और न ही जाली नोटों का कारोबार थमा है।”

सुरजेवाला ने पूछा कि इसके लिए जिम्मेदार कौन है। उन्होंने नोटबंदी को “मानव निर्मित आपदा” बताने के लिए वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज का भारत सरकार की रेटिंग पर परिदृश्य में बदलाव करते हुए उसे घटा कर नकारात्मक किए जाने का भी हवाला दिया। सुरजेवाला ने नोटबंदी के तीन साल पूरे होने पर, सत्ता में बैठे लोगों की ‘‘चुप्पी” पर सवाल भी उठाए।

टॅग्स :इंडियाराहुल गांधीमोदी सरकारनरेंद्र मोदीनोटबंदीनिर्मला सीतारमणकांग्रेससोनिया गाँधीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा