लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा चुनावः 13,750 बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे अमित शाह, ‘पन्ना प्रमुख’ के साथ ‘गट प्रमुख’ को खास जिम्मेदारी

By भाषा | Updated: January 2, 2020 14:18 IST

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया, ‘‘पांच जनवरी को इंदिरा गांधी स्टेडियम में राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली के सभी बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।’’ समझा जाता है कि बूथ सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली विधानसभा चुनाव के बारे में कार्यकर्ताओं के समक्ष लक्ष्य एवं रणनीति रखेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधानसभा चुनाव में बूथ प्रबंधन पर खास ध्यान दे रही है।भाजपा संगठन में पन्ना प्रमुख पर मतदाता सूची के एक पन्ने पर मौजूद मतदाताओं की जिम्मेदारी होती है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप देने के सिलसिले में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पांच जनवरी को इंदिरा गांधी स्टेडियम में पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया, ‘‘पांच जनवरी को इंदिरा गांधी स्टेडियम में राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली के सभी बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।’’ समझा जाता है कि बूथ सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली विधानसभा चुनाव के बारे में कार्यकर्ताओं के समक्ष लक्ष्य एवं रणनीति रखेंगे।

सम्मेलन में करीब 13,750 बूथ कार्यकर्ताओं के अलावा दिल्ली से पार्टी के सांसद, पार्षद, पूर्व विधानसभा चुनाव प्रत्याशी, मंडल अध्यक्ष, बूथ संयोजक, बूथ प्रबंधन विभाग और शहरी केन्द्र प्रमुख, मोर्चा और प्रदेश पदाधिकारियों के मौजूद रहने की संभावना है। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि भाजपा विधानसभा चुनाव में बूथ प्रबंधन पर खास ध्यान दे रही है और इस बार ‘पन्ना प्रमुख’ के साथ ‘गट प्रमुख’ को भी खास जिम्मेदारी दी गई है।

गौरतलब है कि भाजपा संगठन में पन्ना प्रमुख पर मतदाता सूची के एक पन्ने पर मौजूद मतदाताओं की जिम्मेदारी होती है जबकि गट प्रमुख हर मोहल्ले या क्षेत्र के हिसाब से बनाये जाते हैं। पार्टी ने इस बात पर जोर दिया है कि उसके कम प्रभाव वाले बूथ में कम से कम 100 नए मतदाता भाजपा के पक्ष में जोड़े जाएं।

पार्टी ने दिल्ली चुनाव जीतने के लिए 51 फीसद वोट पाने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को ‘झूठ बनाम सच की लड़ाई’ और ‘अराजकता बनाम राष्ट्रवाद की लड़ाई’ के रूप में पेश करने की रूपरेखा तैयार की है।

गौरतलब है कि दिल्ली में अगले कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा होने की उम्मीद है। भाजपा पिछले 22 वर्ष से अधिक समय से प्रदेश में सत्ता से बाहर है। 2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 70 सदस्यीय विधानसभा में केवल तीन सीट ही मिली थी। आम आदमी पार्टी(आप) को ऐतिहासिक विजय मिली और 67 सीटें हासिल हुईं जबकि कांग्रेस शून्य पर सिमट गई थी। 

टॅग्स :इंडियादिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहमनोज तिवारीमोदी सरकारकांग्रेसआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPariksha Pe Charcha 2026: 11 जनवरी तक कराएं पंजीकरण, पीएम मोदी करेंगे चर्चा, जनवरी 2026 में 9वां संस्करण

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

क्राइम अलर्टDelhi: जाफराबाद में सड़क पर झड़प, गोलीबारी के बाद 3 गिरफ्तार

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा