लाइव न्यूज़ :

CWC की बैठक में सोनिया गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, कोरोना संकट में सरकार के आर्थिक पैकेज को बताया खोखला

By विनीत कुमार | Updated: June 23, 2020 12:07 IST

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही है। इस बैठक में मनमोहन सिंह सहित राहुल गांधी और कई दूसरे कांग्रेस के नेता हिस्सा ले रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी ने कोरोना संकट पर सरकार के आर्थिक पैकेज को बताया खोखला पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर सोनिया गांधी ने सरकार पर निशाना साधा, चीन से तनाव को लेकर भी चर्चा

कोरोना संकट और चीन से लद्दाख सीमा पर तनातनी के बीच सोनिया गांधी ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। सोनिया गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) की बैठक में कहा है कि कोरोना के मद्देनजर केंद्र सरकार की ओर से घोषित आर्थिक पैकेज पूरी तरह खोखला है।

CWC की इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी समेत अन्य कांग्रेस नेता हिस्सा ले रह हैं। सोनिया ने कहा, 'भारत को कोरोना महामारी और चीन से बॉर्डर पर गतिरोध के बीच बड़े आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा रहा है। इसका एक बड़ा कारण बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का कुप्रबंधन और गलत नीतियां भी हैं। ये समय था कि सीधे गरीबों के हाथों में पैसे दिए जाते और MSME सहित बाजार में मांग को बरकरार रखा जाता। इसकी बजाय सरकार ने एक खोखले पैकेज की घोषणा की है।'

सोनिया गांधी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के कुप्रबंधन को मोदी सरकार की ‘सबसे विनाशकारी विफलताओं’ के तौर पर दर्ज किया जाएगा।

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर सरकार को घेरा

सोनिया गांधी ने देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम पर भी मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार ने लगातार 17 दिनों तक पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाते हुए लोगो की मुसीबत और बढ़ाई है। सोनिया ने कहा कि ये उस समय हो रहा है जब कच्चे तेल के दाम गिरे हैं।

वहीं, मनमोहन सिंह ने इस बैठक में कहा कि कोरोना वायरस महामारी से उस साहस और प्रयास से नहीं निपटा गया, जिससे इस संकट से निपटा जाना चाहिए था। साथ ही चीन से जारी गतिरोध को लेकर पूर्व पीएम ने कहा कि कि सीमा पर संकट से अगर दृढ़ता से नहीं निपटा गया, तो यह एक गंभीर स्थिति उत्पन्न कर सकता है।

टॅग्स :सोनिया गाँधीनरेंद्र मोदीकोरोना वायरससीडब्ल्यूसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा