लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह के खिलाफ राजस्थान हाई कोर्ट में याचिका, मास्क नहीं पहनने का आरोप

By प्रिया कुमारी | Updated: May 14, 2020 13:03 IST

राजस्थान केबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बिना मास्क पहने दिखाई देने के खिलाफ राजस्थान हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे राजस्थान के केबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह के खिलाफ राजस्थान उच्च न्यायालय में याचिकाविश्वेंद्र सिंह पर सार्वजनिक तौर पर बिना मास्क पहन कर आने का आरोप लगाया गया है

राजस्थान के केबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बिना मास्क पहने दिखाई देने के खिलाफ राजस्थान उच्च न्यायालय में याचिका दायर हुई है। यह याचिका वकील पूनम चंद भंडारी ने राजस्थान हाई कोर्ट में की दायर है। इस याचिका में पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह पर सार्वजनिक तौर पर बिना मास्क पहन कर आने का आरोप लगाया गया है।  

वकील पूनम चंद भंडारी ने इस मामले में पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह के अलावा स्टेट ऑफ राजस्थान, राजस्थान के डीजीपी भूपेंद्र यादव, भरतपुर रेंज के पुलिस डीआईजी लक्ष्मण गौड़, भरतपुर एसपी हैदर अली जैदी को प्रतिवादी बनाया है।  दायर की गई याचिका के मुताबिक सरकारी आदेश के तहत सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य है और ऐसा न करना अपराध है। 

वकील भंडारी ने पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का भी आरोप लगाया और इसलिए  क्रिमिनल प्रोसीजर कोड की धारा 482 के तहत याचिका दायर की है।  उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस को अपनी शिकायत देने के बाद उन्हें धमकी भरे फोन आए। 

वहीं, इंडिया टुडे के अनुसार राजस्थान के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह से याचिका के बारे में कहा कि, 'मैंने अपने खिलाफ अदालत में दायर याचिका के बारे में सुना है।' मालूम हो विश्वेंद्र सिंह, राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार में एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री माने जाते हैं। वह उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बेहद करीबी माने जाते हैं।

टॅग्स :राजस्थानकोरोना वायरसहाई कोर्टकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा