Coronavirus lockdown in India: सीएम केजरीवाल ने की वीडियो कांफ्रेंस, आप के 62 विधायक शामिल, हर विधानसभा की जानकारी ली

By भाषा | Published: April 3, 2020 03:33 PM2020-04-03T15:33:03+5:302020-04-03T15:33:03+5:30

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने पार्टी को विधायकों को संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि 70 सदस्यीय विधानसभा में आप के 62 विधायक हैं। राजेन्द्र नगर विधानसभा सीट से विधायक राघव चड्ढा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे सभी राहत कार्यों की प्रगति के बारे में पूछा।

Coronavirus lockdown India CM Kejriwal held video conference 62 AAP MLAs involved | Coronavirus lockdown in India: सीएम केजरीवाल ने की वीडियो कांफ्रेंस, आप के 62 विधायक शामिल, हर विधानसभा की जानकारी ली

विधायकों ने अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने अपनी शंकाओं को स्पष्ट किया। (file photo)

Highlightsमुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार की (राहत कार्य से संबंधित) सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बृहस्पतिवार को लगभग 300 पहुंच गई। 

नई दिल्लीःदिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में चलाये जा रहे राहत कार्यों पर चर्चा के लिए पार्टी के सभी विधायकों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिये शुक्रवार को एक बैठक की।

केजरीवाल के साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने पार्टी को विधायकों को संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि 70 सदस्यीय विधानसभा में आप के 62 विधायक हैं। राजेन्द्र नगर विधानसभा सीट से विधायक राघव चड्ढा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे सभी राहत कार्यों की प्रगति के बारे में पूछा।

साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि राहत कार्य कितनी प्रभावी ढंग से किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों को और सुधार के तरीके बताये गये हैं। चड्ढा ने कहा, ‘‘विधायकों ने अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने अपनी शंकाओं को स्पष्ट किया। मुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार की (राहत कार्य से संबंधित) सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

उन्हें यह भी बताया गया कि सभी को क्या करना है और यह कैसे किया जा सकता है।’’ दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक दिन में 141 नये मामले सामने आने और दो लोगों की मौत होने से राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बृहस्पतिवार को लगभग 300 पहुंच गई। 

Web Title: Coronavirus lockdown India CM Kejriwal held video conference 62 AAP MLAs involved

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे