लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः खाली जेबों में करंट मार रहे हैं बिजली के बिल!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: July 1, 2020 19:52 IST

लाॅकडाउन के चलते प्रदेश में बिजली के बिल स्थगित कर दिए गए थे. लेकिन, अब एकसाथ कई माह के बिल औसत रीडिंग के आधार पर आ गए हैं. लोगों की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि अभी तो इंकम शुरू ही नहीं हुई, तो इतने माह का बिल एकसाथ कैसे चुकाएं.

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी का कहना है कि यूपी में बिजली-पानी के बिल माफ करने की मांग कर रही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, राजस्थान में कांग्रेस सरकार से बिजली-पानी के बिल माफ कराएं.सियासी अवसर देख कर इस मुद्दे पर बीजेपी भी आंदोलन पर उतर आई है और मांग, प्रदर्शन, हस्ताक्षर अभियान आदि चला रही है.लाॅकडाउन के चलते जहां उद्योग-धंधे बंद थे, वहीं कई लोग बेरोजगार भी हो गए हैं, ऐसी हालत में बिजली-पानी के बिल भरना लोगों के लिए संभव नहीं है.

जयपुरः कहां तो कोरोना संकट में राजस्थान के लोग बिजली बिल माफी की उम्मीद लगाए बैठे थे और कहां जून माह में आए बिजली के बिलों ने खाली जेबों में करंट मारना शुरू कर दिया है.

हालत यह है कि न तो बिजली के बिलों का हिसाब लोगों को समझ में आ रहा है और न ही वे बिल चुका पाने की हालत में हैं. याद रहे, लाॅकडाउन के चलते प्रदेश में बिजली के बिल स्थगित कर दिए गए थे. लेकिन, अब एकसाथ कई माह के बिल औसत रीडिंग के आधार पर आ गए हैं. लोगों की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि अभी तो इंकम शुरू ही नहीं हुई, तो इतने माह का बिल एकसाथ कैसे चुकाएं.

इधर, राजस्थान बीजेपी का कहना है कि यूपी में बिजली-पानी के बिल माफ करने की मांग कर रही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, राजस्थान में कांग्रेस सरकार से बिजली-पानी के बिल माफ कराएं. यही नहीं, क्योंकि लाॅकडाउन के समय के बिजली-पानी के बिल माफ करने की मांग भी लगातार असरदार होती जा रही है, लिहाजा सियासी अवसर देख कर इस मुद्दे पर बीजेपी भी आंदोलन पर उतर आई है और मांग, प्रदर्शन, हस्ताक्षर अभियान आदि चला रही है.

लाॅकडाउन के चलते जहां उद्योग-धंधे बंद थे, वहीं कई लोग बेरोजगार भी हो गए हैं, ऐसी हालत में बिजली-पानी के बिल भरना लोगों के लिए संभव नहीं है. प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पहले तो दो माह के बिल स्थगित कर दिए थे, परन्तु अब कईं माह के हजारों रुपयों के बिल एकसाथ भेज दिए गए हैं.

बिजली के बिलों से परेशान उपभोक्ता विद्युत निगम के कार्यालयों में भी पहुंच रहे हैं, किन्तु वहां भी कोई प्रायोगिक समाधान नहीं निकल पा रहा है. इतना ही नहीं, प्रदेश में बिजली की सप्लाय भी बार-बार बाधित हो रही है, ऐसे में भारी-भरकम बिजली के बिलों ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं!

टॅग्स :राजस्थान में कोरोनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअशोक गहलोतसचिन पायलटप्रियंका गांधीकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा