लाइव न्यूज़ :

Coronavirus lockdown: केंद्र ने खोला खजाना, कोविड-19 से लड़ने के लिए राज्यों को 11,092 करोड़ रुपये 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2020 20:56 IST

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये की गई बैठक के दौरान मुख्यमंत्रियों को प्रधानमंत्री की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद इस राशि को स्वीकृति प्रदान की गयी।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों को राज्य आपदा प्रबंधन निधि (एसडीएमआरएफ) के तहत शुक्रवार को 11,092 करोड़ रुपये की राशि दिए जाने को मंजूरी प्रदान दी। सरकार ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि कोविड-19 से लड़ाई के लिए देश में चिकित्सा सामग्री आपूर्ति की कोई कमी नहीं है।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पृथक-वास स्थापित करने और अन्य व्यवस्थाओं के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों को राज्य आपदा प्रबंधन निधि (एसडीएमआरएफ) के तहत शुक्रवार को 11,092 करोड़ रुपये की राशि दिए जाने को मंजूरी प्रदान दी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये की गई बैठक के दौरान मुख्यमंत्रियों को प्रधानमंत्री की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद इस राशि को स्वीकृति प्रदान की गयी। मंत्रालय द्वारा जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि गृह मंत्री ने एसडीएमआरएफ के तहत सभी राज्यों को 11,092 करोड़ रुपये जारी किए जाने को मंजूरी दी है। 

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में चिकित्सा आपूर्ति की कोई कमी नहीं:  सरकार

सरकार ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि कोविड-19 से लड़ाई के लिए देश में चिकित्सा सामग्री आपूर्ति की कोई कमी नहीं है। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने ट्वीट किया, ‘‘भारत सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में किसी भी जरूरी चिकित्सा आपूर्ति में कमी नहीं रहे।

62 लाइफलाइन उड़ान सेवाओं के जरिये पिछले पांच दिन में 15.4 टन आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति का परिवहन किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि सरकार फार्मास्युटिकल्स और अस्पताल में काम आने वाले उपकरणों जैसे आवश्यक सामान की विनिर्माण गतिविधियों पर भी पूरा ध्यान दे रही है।

इसके लिए विशेष आर्थिक क्षेत्रों (सेज) में 200 से अधिक इकाइयां परिचालन में हैं। गौड़ा ने कहा कि आवश्यक चिकित्सा सामान के वितरण की निगरानी और लॉजिस्टिक्स मुद्दों के हल के लिए एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनअमित शाहगृह मंत्रालयनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा