लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: गुजरात सरकार ने निर्वाचन आयोग से राज्यसभा चुनाव स्थगित करने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: March 22, 2020 22:21 IST

इस बीच कांग्रेस पार्टी का कहना है कि विजय रुपाणी सरकार विधायकों की खरीद फरोख्त के लिए समय चाहती है। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा, “राज्यसभा चुनाव में भाजपा को अपनी हार का अंदाजा हो गया है। वह कोरोना वायरस के नाम पर चुनाव स्थगित करवाना चाहती है। उसका मुख्य उद्देश्य विधायकों की खरीद फरोख्त करना है।” 

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए गुजरात सरकार ने निर्वाचन आयोग से 26 मार्च को राज्यसभा की चार सीटों के लिए होने वाले चुनाव को स्थगित करने का अनुरोध किया है। उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने रविवार को यह जानकारी दी।

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए गुजरात सरकार ने निर्वाचन आयोग से 26 मार्च को राज्यसभा की चार सीटों के लिए होने वाले चुनाव को स्थगित करने का अनुरोध किया है। उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महामारी को देखते हुए विधानसभा के वर्तमान बजट सत्र को जारी रखने पर सरकार सोमवार को निर्णय लेगी। बजट सत्र 31 मार्च को समाप्त होने वाला है। राज्य में अब तक कोरोना वायरस के 18 मामले सामने आ चुके हैं और एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

पटेल ने संवाददाताओं से कहा, “राज्यसभा चुनाव पर निर्वाचन आयोग को निर्णय लेना है। राज्य सरकार ने निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया है कि 26 मार्च को होने वाला राज्यसभा चुनाव स्थगित कर दिया जाए। इससे कोरोना वायरस से लड़ने में सहायता मिलेगी।”

इस बीच कांग्रेस पार्टी का कहना है कि विजय रुपाणी सरकार विधायकों की खरीद फरोख्त के लिए समय चाहती है। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा, “राज्यसभा चुनाव में भाजपा को अपनी हार का अंदाजा हो गया है। वह कोरोना वायरस के नाम पर चुनाव स्थगित करवाना चाहती है। उसका मुख्य उद्देश्य विधायकों की खरीद फरोख्त करना है।” 

टॅग्स :कोरोना वायरसराज्यसभा चुनावराज्य सभाविजय रुपानीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा