लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस पर बोले लालू यादव- सतर्क बिहारी लेगा टक्कर, कोरोना भागेगा दुम दबाकर

By भाषा | Updated: April 13, 2020 20:12 IST

बिहार के बेगूसराय जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण का एक नया मामला सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले बढ़कर 65 हो गये हैं जबकि इससे संक्रमित मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हो गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देलालू ने कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर उत्पन्न स्थिति पर अपने अंदाज में कहा, ‘‘बैठे-बैठे, घर के अंदर, बनो जादूगर, मारो मंत्र, खोजो तंत्र, यही है यंत्र।सबसे पवित्र, लगा सवर्त्र, अपनी मौत, मरेगा कोरोना, बात हमारी, रख लो लिख कर।

पटनाःराष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद ने कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर उत्पन्न स्थिति पर अपने अंदाज में सोमवार को कहा कि ‘सतर्क बिहारी लेगा टक्कर, कोरोना भागेगा दुम दबाकर।’

रांची के एक अस्पताल में भर्ती चारा घोटाला मामले में सजा याफ्ता लालू ने कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर उत्पन्न स्थिति पर अपने अंदाज में कहा, ‘‘बैठे-बैठे, घर के अंदर, बनो जादूगर, मारो मंत्र, खोजो तंत्र, यही है यंत्र, सबसे पवित्र, लगा सवर्त्र, अपनी मौत, मरेगा कोरोना, बात हमारी, रख लो लिख कर।’’

उन्होंने लोगों से कहा है कि आप सबों से प्रार्थना है अपने और अपनों के जीवन के लिए घर में ही रहें। लालू ने कहा, ''सतर्क बिहारी लेगा टक्कर, कोरोना भागेगा दुम दबाकर।’’

इससे पहले भी  ॉ बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर सेवानिवृत डॉक्टरों और नर्सों से अपनी सेवा देने के लिए आगे आने की अपील की थी। लालू ने बुधवार को ट्वीट किया, '' देश-प्रदेश के सभी सम्मानित स्वस्थ सेवानिवृत डॉक्टरों और नर्सों से मेरी विनती है की सरकार को इस कठिन दौर में अपनी सेवा देने के लिए आगे आयें। देश को आपके अनुभव, सेवा और विशेषज्ञता की सख़्त ज़रूरत है।''

उन्होंने कहा, ''मैं विश्वास के साथ कह सकता हूँ की सरकार की एक आवाज़ पर ऐसे सभी डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्य कर्मी राष्ट्रसेवा के लिये उपलब्ध रहेंगे।'' चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और वर्तमान में रांची के एक अस्पताल में इलाजरत लालू ने कहा कि कोरोना के ख़िलाफ़ जंग लड़ने की दिशा में हम सब का पहला कदम, यदि अत्यंत आवश्यक ना हो तो घर के बाहर कदम ना रखें। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनापटनालालू प्रसाद यादवझारखंडआरजेडीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा