लाइव न्यूज़ :

कोरोनाः कांग्रेस का आरोप, बीजेपी की सत्ता पाने की लालसा ने मध्य प्रदेश को संकट में डाला, यहां सबसे अधिक है मृत्यु दर   

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 15, 2020 10:37 IST

कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी की सत्ता पाने की लालसा ने मध्य प्रदेश को संकट में डाल दिया है। भारत में सबसे अधिक मृत्यु दर मध्य प्रदेश में है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने कहा कि मध्य प्रदेश की सत्ता को पाने के बाद कोई ठोस कदम न उठाये जाने के कारण मध्य प्रदेश इस संकट मे घिर गया है।उसने कहा कि बीजेपी ने जनता की कीमत पर सत्ता हथियाई है।

कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में कोहराम मचा हुआ है और देशव्यापी लॉकडाउन के साथ हर प्रदेश अपने-अपने स्तर पर कोरोना पर काबू पाने के लिए कदम उठा रहा है। इस बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला बोला है। उसने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने सत्ता पाने के लिए मध्य प्रदेश को संकट में डाल दिया है।

कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मध्य प्रदेश में बीजेपी की सत्ता पाने की लालसा ने मध्य प्रदेश को संकट में डाल दिया है। भारत में सबसे अधिक मृत्यु दर मध्य प्रदेश में है। मध्य प्रदेश की सत्ता को पाने के बाद कोई ठोस कदम न उठाये जाने के कारण मध्य प्रदेश इस संकट मे घिर गया है। बीजेपी ने जनता की कीमत पर सत्ता हथियाई है।' 

बता दें, मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 757 पर पहुंच गई है। मंगलवार को प्रदेश में दो इन्दौर और एक मरीज की भोपाल में मौत हुई है। इसके बाद इस महामारी से प्रदेश में अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से इंदौर में 37, उज्जैन में छह, भोपाल में पांच, खरगोन में तीन और छिंदवाड़ा एवं देवास में एक-एक शामिल हैं।  इंदौर से मिली रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश की आर्थिक राजधानी माने जाने वाले शहर इन्दौर में अब तक सर्वाधिक 427 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। भोपाल में इस महामारी की चपेट में आये मरीजों की संख्या बढ़कर अब 158 हो गई है। इन्दौर एवं भोपाल के अलावा उज्जैन में 26 कोरोना वायरस संक्रमित हैं, जबकि 17 खरगोन और 17 (तीन नए) बड़वानी में, 15 होशंगाबाद में, 15 (10 नए) खंडवा में, 14 मुरैना में, 13 विदिशा में, 12 (दो नए) जबलपुर में, सात (तीन नए) देवास में, छह ग्वालियर में, चार-चार छिंदवाड़ा, एवं रायसेन में, चार (तीन नए) शाजापुर में, तीन श्योपुर में, तीन (एक नया) धार में दो-दो सतना, रतलाम एवं शिवपुरी में, दो(एक नया) मंदसौर में और एक-एक मरीज बैतूल और सागर, में है जबकि कोरोना संक्रमित एक मरीज दूसरे राज्य का है। 

मध्य प्रदेश के 52 जिलों में से 24 जिलों में इस महामारी ने अब दस्तक दे दी। मंगलवार को टीकमगढ़ जिले में कोरोना-19 को पहला मरीज पाया गया है। टीकमगढ़ जिले के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. एम के प्रजापति ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने इन्दौर के एक डॉक्टर के दवाखाने में काम किया था। इस डॉक्टर की कोरोना संक्रमण से पिछले सप्ताह इन्दौर में मौत हो गयी थी। 

प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों में से 64 मरीज अब तक स्वस्थ हो गये हैं और उन्हें अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 53 मरीजों के मरने एवं 64 मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद अब प्रदेश में कुल 640 एक्टिव संक्रमित मरीज रह गये हैं, जिनमें से 625 मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है, जबकि 15 मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा