लाइव न्यूज़ :

अध्यक्ष पद के सवाल पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- भाजपा में कितने अध्यक्ष संघ परिवार से बाहर के बने हैं

By भाषा | Updated: November 17, 2018 22:35 IST

धानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को एक रैली में प्रश्न किया था कि नेहरू, गांधी परिवार से बाहर का कोई कांग्रेस में अध्यक्ष हो सकता है क्या।

Open in App

भोपाल, 17 नवंबरः कांग्रेस ने आज भाजपा से सवाल किया कि अब तक भाजपा के कितने अध्यक्ष संघ परिवार से बाहर के बने हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आज यहां एक सवाल के उत्तर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस के अब तक 60 अध्यक्ष हुए हैं। इनमें से केवल छह अध्यक्ष नेहरू, गांधी परिवार से रहे हैं। अब मैं भाजपा से प्रश्न करता हूं कि भाजपा 1980 में बनी, तब से जितने भी भाजपा के अध्यक्ष रहे, उनमें से संघ परिवार के बाहर के कितने हैं। एक नाम बता दीजिये, दो नाम बता दीजिये। कल तक बता दीजिये, परसों तक बता दीजिये।’’ 

खेड़ा से सवाल किया गया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को एक रैली में प्रश्न किया था कि नेहरू, गांधी परिवार से बाहर का कोई कांग्रेस में अध्यक्ष हो सकता है क्या।

उन्होंने कहा, ‘‘इनको नेहरू, गांधी परिवार से परेशानी होती है। इनकी नींद हराम यही पार्टी करती है। राहुल गांधी का कोई मायने नहीं रखना, यह कहने के लिए पूरी कैबिनेट सुबह से शाम तक लगी रहती है। मायने नहीं रखता तो अपना काम करिये। राहुल गांधी मायने नहीं रखता, यह कहने के लिये इतनी मेहतन क्यों करनी पड़ती है, सुबह से शाम तक।’’ 

कांग्रेस के देश में लुप्त होने और कांग्रेस अध्यक्ष को इसे देखने के लिये सूक्ष्मदर्शी के उपयोग की सलाह वाले अमित शाह के बयान के बारे में पूछे गये प्रश्न पर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अगर लुप्त हो रही है तो इनको कांग्रेस के विषय में बात ही नहीं करनी चाहिए, फिर क्यों सुबह से शाम तक कांग्रेस, कांग्रेस, राहुल, राहुल करते रहते हैं।

टॅग्स :भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा