लाइव न्यूज़ :

अशोक तंवर को पार्टी में एडजस्ट करेंगी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 7, 2019 11:17 IST

तंवर की जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद पार्टी में बगावत के सुर उठने लगे थे. सिरसा में कांग्रेस दफ्तर में तंवर की फोटो हटाए जाने के बाद पार्टी के स्थायी सचिव के साथ मारपीट हो गई थी.

Open in App
ठळक मुद्देतंवर की जगह शैलजा को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद पार्टी में बगावत के सुर उठने लगे थेप्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने पर नाराजगी की खबरों को तंवर ने बताया था निराधार

अशोक तंवर को पार्टी में एडजस्ट करेंगी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया से मिलने के बाद बोले तंवर: जिंदगी भर रहेंगे कांग्रेस के सिपाही बलवंत तक्षक चंडीगढ़ । 6 सितंबर को हरियाणा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए डॉ. अशोक तंवर को जल्दी ही पार्टी में एडजस्ट किया जाएगा. कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से उन्हें ऐसा आश्वासन मिला है.

तंवर ने पार्टी अध्यक्ष से दिल्ली में मुलाकात की थी. सोनिया से मुलाकात के बाद तंवर ने कहा कि वे कांग्रेस के सिपाही हैं और जिंदगीभर रहेंगे. तंवर की जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद पार्टी में बगावत के सुर उठने लगे थे.

सिरसा में कांग्रेस दफ्तर में तंवर की फोटो हटाए जाने के बाद पार्टी के स्थायी सचिव के साथ मारपीट हो गई थी. तंवर समर्थकों में इस फैसले को लेकर गुस्सा था और अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए वे उनके घर पर जमा हो गए थे. इसी के मद्देनजर सोनिया गांधी ने तंवर को दिल्ली तलब किया और फौरन ही विरोध के स्वर दबाने की कोशिशें शुरू कर दीं गई.

दिल्ली में तंवर से मुलाकात के दौरान सोनिया ने हरियाणा में आने वाले विधानसभा चुनावों में उन्हें पार्टी की जीत के लिए मन से काम करने के लिए कहा. साथ ही सलाह दी कि पार्टी में बदलाव के बाद किसी तरह का असंतोष दर्शाने की कोशिशें नहीं की जानी चाहिए. सोनिया ने तंवर को भविष्य में उचित मान-सम्मान के साथ पार्टी में एडजस्ट करने का भी आश्वासन दिया.

ऐसा माना जा रहा है कि सोनिया और तंवर के बीच बातचीत सार्थक रही है. करीब साढ़े पांच साल तक प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाने का मौका देने के लिए तंवर ने सोनिया गांधी का आभार प्रकट किया. साथ ही राहुल गांधी का भी आभार व्यक्त किया.

नई टीम को अपनी शुभकामनाएं देते हुए तंवर ने कहा, लोकसभा चुनाव में हमने कांग्रेस के वोट बैंक में छह फीसदी का इजाफा किया है, अगर विधानसभा चुनाव में दस फीसदी वोट बढ़ता है तो हरियाणा में कांग्रेस की सरकार होगी.

प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने पर नाराजगी की खबरों को निराधार बताते हुए तंवर ने कहा, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को अपनी भावनाएं प्रकट करने का अधिकार है, लेकिन अनुशासन में रह कर, शांतिपूर्वक तरीके से ही ऐसा किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर नई टीम उन्हें साथ लेकर चलेगी तो वे भी पार्टी के लिए पहले की तरह ही काम करते रहेंगे.

टॅग्स :सोनिया गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा