लाइव न्यूज़ :

लालू यादव को वापस रांची भेजने को लेकर विवाद, राहुल गांधी ने एम्स में की राजद प्रमुख से मुलाकात

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 30, 2018 14:31 IST

लालू यादव ने एम्स प्रशासन को पत्र लिखकर कहा है कि वो रांची मेडिकल कॉलेज वापस नहीं जाना चाहता क्योंकि वहाँ इलाज के लिए जरूरी सुविधाएँ नहीं हैं।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज करा रहे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। चारा घोटाले से जुड़े मामलों में जेल की सजा काट रहे बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव को किडनी और हृदय समेत कई बीमारियों का इलाज एम्स में हो रहा है। एम्स प्रशासन ने लालू यादव को दोबारा रांची मेडिकल कॉलेज में वापस भेजने का फैसला किया है। एम्स के इस फैसले से बाद लालू यादव ने एम्स प्रशासन को पत्र लिखकर उन्हें रांची वापस न भेजने की माँग की है। लालू यादव ने अपने पत्र में लिखा है कि रांची के अस्पताल में उनके इलाज के लिए पर्याप्त सुविधाएँ नहीं हैं।

एम्स ने एक बयान जारी करके कहा है कि लालू प्रसाद यादव को गंभीर रूप से बीमार होने की वजह से रांची से नई दिल्ली लाया गया था। एम्स प्रशासन के अनुसार अब लालू यादव की तबीयत काफी सुधर गयी है इसलिए उन्हें वापस रांची मेडिकल कॉलेज वापस भेजा जा रहा है। वहीं लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मीडिया से कहा कि उनके पिता को नई दिल्ली के एम्स से रांची वापस भेजने का फैसला जल्दबाजी में लिया गया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके पिता के लिए एम्स ज्यादा बेहतर है और वो समझ नहीं पा रहे हैं कि एम्स प्रशासन ने ऐसा फैसला क्यों लिया। तेजस्वी यादव ने कहा, "केवल एम्स प्रशासन ही बता सकता है कि लालूजी का अचानक से ट्रांसफर क्यों किया जा रहा है।"

चारा घोटाला: चार मामलों में लालू यादव को कुल 27.5 साल जेल की सजा, 70 लाख रुपये जुर्माना

अदालत ने लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका 20 अप्रैल को खारिज कर दी थी। अदालत ने सीबीआई को एम्स से लालू यादव की मेडिकल रिपोर्ट लेकर चार मई को मामले की अगली सुनवाई में पेश करने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा था कि लालू प्रसाद के स्वास्थ्य की जानकारी के लिए एम्स की रिपोर्ट जरूरी है। 

लालू यादव को चारा घोटाले से जुड़े देवघर कोषागार, चाईबासा कोषागार और दुमका कोषागार मामले में सजा हो चुकी है। लालू यादव को पाँच में से चार मामलों मे कुल 27.5 साल की सजा हो चुकी है। हालाँकि इनमें से कुछ सजाएँ साथ चलेंगी इसलिए राजद प्रमुख को इतने साल जेल में नहीं गुजारने होंगे। 

टॅग्स :राहुल गाँधीलालू प्रसाद यादवकांग्रेसआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी