लाइव न्यूज़ :

सचिन पायलट के साथ 'सुलह' के बाद कांग्रेस नेताओं ने खुशी जताई, जानें किसने क्या कहा

By भाषा | Updated: August 11, 2020 05:12 IST

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सोमवार को राहुल गांधी से मुलाकात की और पार्टी के साथ जारी सियासी घमासान खत्म कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी में सचिन पायलट की “वापसी का स्वागत” किया।सचिन पायलट ने सोमवार को राहुल और प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी।

नई दिल्ली। सचिन पायलट की कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद मंगलवार को कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी में उनकी “वापसी का स्वागत” किया। वरिष्ठ पार्टी नेता अभिषेक सिंघवी ने कहा, ‘‘स्वागत है सचिन। राजस्थान के निर्माण का एक सकारात्मक और शानदार दौर इंतजार कर रहा है।’’

इससे पहले कांग्रेस ने बयान जारी कर कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पायलट और अंसतुष्ट विधायकों के मुद्दों पर ध्यान देने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन करने का फैसला किया है। सिंघवी ने राहुल गांधी और के सी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला और अजय माकन समेत उनकी टीम को भी बधाई दी।

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी के खुद हस्तक्षेप करने के बाद राजस्थान कांग्रेस में राजनीतिक संकट सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझ गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह कांग्रेस में एकजुटता और कांग्रेस विधायकों की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि वे भाजपा के जाल में नहीं फंसे।’’

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि अंतत: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के प्रयासों से राजस्थान कांग्रेस का विवाद सुलझ गया। उन्होंने कहा, “अब हर किसी को राजस्थान की जनता से किये गए वादों को पूरा करना चाहिए।”

पार्टी सांसद शशि थरूर ने कहा कि पायलट और हम सभी के लिए सुलह का रास्ता सर्वश्रेष्ठ है। कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने भी खुशी जताते हुए कहा कि हम अपने एक साथी को साथ रखने में सफल रहे। प्रसाद ने ट्वीट किया कि राहुल गांधी के नेतृत्व और प्रियंका गांधी के प्रयासों के चलते आज हम अपने साथी सचिन पायलट को अपने साथ रखने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह कांग्रेस की लोकतांत्रिक भावना है जहां विरोध और विमर्श के लिए गुंजाइश है।’’

टॅग्स :सचिन पायलटकांग्रेसराजस्थान सरकारराजस्थानराहुल गांधीरणदीप सुरजेवालादिग्विजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब