लाइव न्यूज़ :

मंदी को लेकर प्रियंका का ट्वीट-कम्पनियों में 10-10 दिन ताले पड़ेंगे, मोदी सरकार ने जान-बूझकर ताला लगाया हुआ है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2019 13:57 IST

मंदी के कारण कम्पनियों में 10-10 दिन ताले पड़ेंगे। वहाँ कोई काम नहीं होगा। लेकिन भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था सुधार के अपने एजेंडे पर जान-बूझकर ताला लगाया हुआ है। अर्थव्यवस्था बुरी तरह खराब है और सरकार मुँह चुराकर बच निकालने का उपाय सोच रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस महासचिव ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था चौपट, मौन बैठी है सरकार। संकट में हैं कम्पनियाँ, ठप्प हो रहा व्यापार।’’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सरकार) के दूसरे कार्यकाल पर प्रियंका ने केंद्र की भाजपा सरकार पर यह प्रहार किया।

ऑटो क्षेत्रों में मंदी को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार अर्थव्यवस्था की स्थिति खराब होने के बावजूद सुधार के अपने एजेंडे पर रोक लगाए हुए है।

प्रियंका ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, ‘‘ मंदी के कारण कम्पनियों में 10-10 दिन ताले पड़ेंगे। वहाँ कोई काम नहीं होगा। लेकिन भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था सुधार के अपने एजेंडे पर जान-बूझकर ताला लगाया हुआ है।’’

कांग्रेस महासचिव ने यह दावा भी किया, ‘‘ अर्थव्यवस्था बुरी तरह खराब है और सरकार मुंह चुराकर बच निकालने का उपाय सोच रही है।’’ प्रियंका ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक, ऑटो कल-पुर्जे बनाने वाली जर्मनी की बड़ी कंपनी बॉश इंडिया ने मंदी के कारण वित्तवर्ष 2019-20 की तीसरी तिमाही में हर महीने 10 दिनों के लिए उत्पादन बंद करने का निर्णय लिया है। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मोदी सरकार अर्थव्यवस्था चौपट कर के मौन बैठी हुई है। प्रियंका गांधी लगातार मोदी सरकार पर हमला कर रही हैं।

कांग्रेस महासचिव ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था चौपट, मौन बैठी है सरकार। संकट में हैं कम्पनियाँ, ठप्प हो रहा व्यापार।’’ महासचिव ने एक और ट्वीट कर कहा कि मंदी के कारण कम्पनियों में 10-10 दिन ताले पड़ेंगे। वहाँ कोई काम नहीं होगा। लेकिन भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था सुधार के अपने एजेंडे पर जान-बूझकर ताला लगाया हुआ है। अर्थव्यवस्था बुरी तरह खराब है और सरकार मुँह चुराकर बच निकालने का उपाय सोच रही है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मोदी सरकार अर्थव्यवस्था चौपट कर के मौन बैठी हुई है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार देश की विकट स्थिति को छिपाने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सरकार) के दूसरे कार्यकाल पर प्रियंका ने केंद्र की भाजपा सरकार पर यह प्रहार किया।

कांग्रेस महासचिव ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था चौपट, मौन बैठी है सरकार। संकट में हैं कम्पनियाँ, ठप्प हो रहा व्यापार।’’ कोई विकास नहीं’ हैशटैग के साथ किये इस ट्वीट में आगे कहा, ‘‘ड्रामे से, छल से, झूठ से, प्रचार से कर के कपट...जन-जन से छुपा रहे देश की हालत विकट।’’ 

टॅग्स :इंडियामोदी सरकारकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)प्रियंका गांधीनरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा