लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर विवादित टिप्पणी पर सीएम शिवराज का पलटवार, कहा- हां मैं हूं 'नंगे-भूखे' परिवार से

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 12, 2020 13:57 IST

अशोकनगर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दिनेश गुर्जर ने कहा कि पूर्व सीएम कमलनाथ देश के दूसरे नंबर के उद्योगपति हैं, शिवराज की तरह नंगे-भूखे परिवार के नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर विवादित टिप्पणी की। सीएम शिवराज ने पलटवार किया है और कहा है कि वह इसीलिए हर गरीब का दर्द समझते हैं और प्रदेश को समझता हैं।

भोपालः कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने शिवराज सिंह को भूखे-नंगे घर का व्यक्ति करार दिया है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) व खुद सीएम शिवराज ने पलटवार किया है और कहा है कि वह इसीलिए हर गरीब का दर्द समझते हैं और प्रदेश को समझता हैं।

सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हाँ... मैं ‘नंगे-भूखे’ परिवार से हूँ, इसीलिए उनका दुःख-दर्द समझता हूँ। हाँ...मैं गरीब हूँ इसी लिए गरीब बेटे-बेटियों को मामा बन पढ़ाता हूँ। गरीब हूँ इसीलिए गरीब माँ-बाप की बेटियों का कन्यादान करता हूँ। गरीब हूँ, इसीलिए हर गरीब का दर्द समझता हूँ... प्रदेश को समझता हूँ।'

वहीं, बीजेपी ने कहा, 'यही कांग्रेस की मानसिकता है, यही इनकी पीड़ा और यही इनकी सोच। एक ‘किसान पुत्र’ कैसे किसी ‘नामी उद्योगपति’ के सामने खड़ा हो सकता है? वो ‘किसान पुत्र’ जो सिर्फ जनता के आगे झुकता हो, जिसका जीवन ही जनसेवा को समर्पित हो। ग़ुलाम मानसिकता के कांग्रेसियों का असली चेहरा सामने आ गया।'

बता दें, अशोकनगर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दिनेश गुर्जर ने कहा कि पूर्व सीएम कमलनाथ देश के दूसरे नंबर के उद्योगपति हैं, शिवराज की तरह नंगे-भूखे परिवार के नहीं हैं। कभी शिवराज के पास बमुश्किल 5 एकड़ जमीन हुआ करती थी, लेकिन आज वे हजारों एकड़ जमीन के मालिक हैं जो उन्होंने किसानों का खून पीकर जमा किया है। जब भी आतंकी हमला होता है तो कांग्रेस के नेता मारे जाते हैं। आतंकी या नक्सली हमलों में कभी बीजेपी या आरएसएस के नेताओं की हत्या नहीं होती।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा