लाइव न्यूज़ :

बीजेपी में शामिल होने की अफवाहः कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा- हमारी अफवाह के धुएं वहीं से उठते हैं, जहां हमारे नाम से आग लग जाती है

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 8, 2020 10:21 IST

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए ट्वीट किया और लिखा, 'सूचना के इन स्रोतों का उद्देश्य प्रतिष्ठाओं को धूमिल करने का है। हम उन्हें उस अवमानना के साथ खारिज करते हैं जिसके वे हकदार हैं।'

Open in App
ठळक मुद्देअभिषेक मनु सिंघवी को लेकर अफवाह उड़ी कि वह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम सकते हैं। इसके बाद उन्होंने इशारों ही इशारों में इन अफवाहों का खंडन किया।

नई दिल्लीः कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य अभिषेक मनु सिंघवी को लेकर अफवाह उड़ी कि वह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम सकते हैं। इसके बाद उन्होंने इशारों ही इशारों में इन अफवाहों का खंडन किया। उन्होंने ट्विटर पर शायराना अंदाज में ट्वीट कर अफवाह फैलाने वालों पर निशाना साधा।

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कई सिलसिलेबार ट्वीट किए। इस दौरान उन्होंने एक शेर लिखा और जिसमें कहा, 'हमारी अफवाह के धुएं वहीं से उठते हैं, जहाँ हमारे नाम से आग लग जाती है।' 

इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया, 'कागज के पन्नों पर लिखा और कुछ नहीं है,ये जो दिख रहा है वही है हुआ कुछ नहीं है।' फिर उन्होंने कहा, 'अफवाह थी कि मैं बीमार हूँ, लोगों ने पूछ पूछ कर बीमार कर दिया।'

दरअसल, हाल ही में कांग्रेस पार्टी में एक शीर्ष वकील के बारे में अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह बीजेपी का दामन थाम सकता है। कहा जा रहा था वह बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के संपर्क में है, जिसके बाद लोगों को ध्यान अभिषेक मनु सिंघवी की ओर गया।  वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए ट्वीट किया और लिखा, 'सूचना के इन स्रोतों का उद्देश्य प्रतिष्ठाओं को धूमिल करने का है। हम उन्हें उस अवमानना के साथ खारिज करते हैं जिसके वे हकदार हैं।' वह उन अटकलों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि कांग्रेस के एक प्रवक्ता और विधि क्षेत्र के एक बड़े नाम तथा कुछ युवा नेता बीजेपी में जाने की तैयारी में हैं। सोशल मीडिया में कुछ लोगों ने इसका अभिप्राय अभिषेक मनु सिंघवी के रूप में निकाला। 

इधर, कोरोना वायरस के फैलते प्रकोप के चलते परेशानियों का सामना कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों और प्रवासी मजदूरों को लेकर कांग्रेस देश की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमलावर है। वह लगातार मांग कर रही है कि स्वास्थ्यकर्मियों को पूरी सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। वहीं, प्रवासी मजदूरों को उनके गांव भेजा जाए। साथ ही साथ अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कदम उठाए जाएं।  

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा