राजीव गांधी को 1984 में विशाल जनादेश मिला लेकिन वह डर, भय फैलाने का काम नहीं किया: सोनिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 22, 2019 07:26 PM2019-08-22T19:26:21+5:302019-08-22T19:26:21+5:30

दिल्ली में कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि 1984 में राजीव गांधी सत्ता में आए, लेकिन उन्होंने कभी भी भय का माहौल बनाने या लोगों की स्वतंत्रता और स्वतंत्रता को नष्ट करने के लिए शक्तियों का इस्तेमाल नहीं किया।

Congress Interim President Sonia Gandhi in Delhi: Rajiv Gandhi came to power in 1984 | राजीव गांधी को 1984 में विशाल जनादेश मिला लेकिन वह डर, भय फैलाने का काम नहीं किया: सोनिया

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पीएम मोदी पर हमला किया। 

Highlightsकांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पीएम मोदी पर हमला किया।उन्होंने अपनी शक्ति का इस्तेमाल कभी भी लोकतंत्र के सिद्धांतों को खतरे में डालने के लिए नहीं किया।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर परोक्ष रूप से निशाना साधा और कहा कि राजीव गांधी को विशाल बहुमत मिला था लेकिन उन्होंने इस ताकत का इस्तेमाल लोगों को डराने-धमकाने के लिए कभी नहीं किया।

सोनिया ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार पर इशारों में निशाना साधते हुए कहा, ''राजीव गांधी विशाल बहुमत से जीत कर आए थे लेकिन उन्होंने इसका इस्तेमाल लोगों को डराने धमकाने के लिए नहीं किया।''

सोनिया की यह टिप्पणी पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी की पृष्ठभूमि में आई है। दरअसल, सीबीआई ने चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया से संबंधित मामले में बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया। चिदंबरम ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को झूठा करार दिया और कहा कि वह आशा करते हैं कि जांच एजेंसियां कानून का सम्मान करेंगी।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए सोनिया ने कहा, ''राजीव गांधी मजबूत, सुरक्षित और आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प रखते थे।'' कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, " उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर देश के कोने कोने तक जाकर यह संदेश दिया कि भारत की विविधता का उत्सव मनाकर ही देश को मजबूत बना सकते हैं।"

Web Title: Congress Interim President Sonia Gandhi in Delhi: Rajiv Gandhi came to power in 1984

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे