लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस बड़े पैमाने पर शुरू करेगी सदस्यता अभियानः बनाया विशेष ऐप, 5 करोड़ सदस्य जोड़ने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: November 2, 2019 11:52 IST

सदस्यता अभियान से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की ओर से तैयार कराए गए इस ऐप का नाम ''ऑफीशियल आईएनसी मेम्बरशिप'' है जिसकी शुरुआत आगामी चार नवम्बर को हो सकती है। इस ऐप को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंजूरी भी मिल गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने इससे पहले सदस्यता अभियान लोकसभा चुनाव से पहले चलाया गया था। मौजूदा समय में कांग्रेस के करीब तीन करोड़ सदस्य हैं।

देश भर में पांच करोड़ लोगों को अपने साथ जोड़ने के लक्ष्य के साथ सदस्यता अभियान शुरू करने वाली कांग्रेस ने इसके लिए एक विशेष ऐप तैयार किया है जिसके तहत वह अपने नए सदस्यों का विस्तृत डेटाबेस तैयार करेगी। यह डेटाबेस नए सदस्यों के वर्ग और पेशे के आधार पर तैयार किया जाएगा। सदस्यता अभियान से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की ओर से तैयार कराए गए इस ऐप का नाम ''ऑफीशियल आईएनसी मेम्बरशिप'' है जिसकी शुरुआत आगामी चार नवम्बर को हो सकती है। इस ऐप को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंजूरी भी मिल गयी है।

यह ऐप तैयार करने वाली टीम के एक पदाधिकारी ने कहा, ''कांग्रेस भाजपा की तरह मिस्ड कॉल के जरिये नहीं, बल्कि इस ऐप के माध्यम से वास्तविक सदस्य बनाना चाहती है।'' इस ऐप के जरिये सदस्यता अभियान की शुरुआत सबसे पहले छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और गोवा में होगी। फिर देश के दूसरे राज्यों में इसका विस्तार किया जाएगा।

इस ऐप के माध्यम से कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले व्यक्ति का पहले फोन नम्बर डाला जाएगा और फिर उसकी तस्वीर ली जाएगी। बाद में वर्ग और पेशे के विकल्पों में से संबंधित विकल्प को भरने के बाद उसके सदस्यता फॉर्म को सबमिट कर दिया जाएगा। ऐप में 'सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, अल्पसंख्यक और अन्य' के तहत नए सदस्यों को अपने वर्ग का उल्लेख करना होगा।

कांग्रेस के एक नेता ने कहा, ''पार्टी अपने सदस्यों का एक विस्तृत डेटाबेस तैयार करना चाहती है। इसलिए इस ऐप के जरिये सदस्यों के वर्ग और पेशे की भी जानकारी ली जाएगी।'' पार्टी कार्यकर्ता डोर टू डोर संपर्क कर इस ऐप के माध्यम से लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे। कांग्रेस के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल की निगरानी में पार्टी व्यापक सदस्यता अभियान चला रही है, जिसके तहत नए पांच करोड़ सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में फर्जी सदस्यता से बचने के लिए ही डिजिटल प्रणाली का सहारा लिया जा रहा है।

वेणुगोपाल ने हाल ही में पार्टी नेताओं को महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड को छोड़कर सभी राज्यों में सदस्यता के लिए डोर-टू-डोर अभियान शुरू करने के लिए कहा है। इन तीनों राज्यों में चुनाव के मद्देनजर वेणुगोपाल ने यहां फिलहाल सदस्यता अभियान नहीं चलाने को कहा था। पिछले दिनों महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव हुए। झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणों मे चुनाव होना है। कांग्रेस ने इससे पहले सदस्यता अभियान लोकसभा चुनाव से पहले चलाया गया था। मौजूदा समय में कांग्रेस के करीब तीन करोड़ सदस्य हैं।

टॅग्स :भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा