लाइव न्यूज़ :

भरतपुर: राहुल गांधी की सभा से पहले कांग्रेस की बढ़ी मुसीबतें, थमाया गया नोटिस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 9, 2018 10:10 IST

Rahul Gandhi Rally in Rajasthan(राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018): राजस्थान में होने वाले  विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग के द्वारा कर दिया गया है। ऐसे में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस जनता को लुभाने के लिए जमकर जनसभा कर रही हैं।

Open in App

राजस्थान में होने वाले  विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग के द्वारा कर दिया गया है। ऐसे में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस जनता को लुभाने के लिए जमकर जनसभा कर रही हैं। लेकिन कांग्रेस को हाल ही में भरतपुर से एक झटका लगा है। 

यहां कांग्रेस अध्यक्ष  राहुल गांधी एक सभा को संबोधित करने वाले हैं लेकिन उससे पहले पार्टी को नोटिस थमा दिया गया है। खबर के अनुसार  भूमि मालिक की अनुमति नहीं लेने पर एसडीएम ने नोटिस जारी किया है। राहुल की सभा भरतपुर के कुंडा तिराहे पर होनी है। लेकिन सभा स्थल की पर्मीसन ना मिलने के कारण पूरी पार्टी में खलबली की स्थिति बन गई है।

 ऐसे में पार्टी को अब रास्ता समझ नहीं आ रहा है कि राहुल गांधी की सभा कहा की जाए।राहुल गांधी मंगलवार को वसुंधरा राजे के गृह ज़िले धौलपुर में रोड शो के ज़रिये पार्टी के लिए शक्ति प्रदर्शन करेंगें। राहुल दो दिन के राजस्थान के दौरे पर हैं ऐसे में वह जनता को संबोधित करेंगे। वहीं, राज्य में राहुल का ये आचार संहिता लगने के बाद का पहला दौरा है।

 कांग्रेस अध्यक्ष  9 और 10 अक्टूबर को राजस्थान के चुनावी दौरे पर रहेंगें। रोड-शो धौलपुर से शुरू होगा जो महुआ के पास खत्म होगा। वहीं एक होटल में उनका रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। अगले ही दिन यानी 10 अक्टूबर को राहुल बीकानेर में विशाल रैली को संबोधित करेंगे।

टॅग्स :राहुल गांधीराजस्‍थान चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा