लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी का ट्वीट- ये सिसकियाँ पंजाब एवं महाराष्ट्र सहकारी बैंक की खाताधारक महिला की हैं, सरकार की गलती, गाज निर्दोष और मेहनती लोगों पर गिर रही है

By भाषा | Updated: September 25, 2019 21:02 IST

Open in App
ठळक मुद्देआम लोग परेशान हैं क्योंकि वो आरबीआई के एक औचक आदेश के चलते अपना पैसा बैंक से निकाल नहीं पा रहे।उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘गलती सरकार की आर्थिक नीतियों की है। गलती शीर्ष अधिकारियों की है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पंजाब एवं महाराष्ट्र सहकारी बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से कई पाबंदियां लगाए जाने के बाद खाताधारकों को हो रही दिक्कतों से जुड़ी खबरों का हवाला देते हुए बुधवार को दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार की गलत नीतियों की गाज आम लोगों पर गिर रही है।

प्रियंका ने एक महिला खाताधारक का वीडियो का शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ये सिसकियाँ पंजाब एवं महाराष्ट्र सहकारी बैंक की खाताधारक एक महिला की हैं। आम लोग परेशान हैं क्योंकि वो आरबीआई के एक औचक आदेश के चलते अपना पैसा बैंक से निकाल नहीं पा रहे।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘गलती सरकार की आर्थिक नीतियों की है। गलती शीर्ष अधिकारियों की है। लेकिन गाज निर्दोष और मेहनती लोगों पर गिर रही है।’’ खबरों के मुताबिक बैंक नियमों के उल्लंघन के मामले में आरबीआई ने पंजाब एवं महाराष्ट्र सहकारी बैंक पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी है जिसके तहत कोई भी खाताधारक छह महीने में सिर्फ एक हजार रुपये निकाल सकता है। 

टॅग्स :इंडियाकांग्रेसमोदी सरकारप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा