मौनी अमावस्या पर संगम में प्रियंका गांधी ने लगाई डुबकी, आनंद भवन का भी किया दौरा

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 11, 2021 01:16 PM2021-02-11T13:16:12+5:302021-02-11T17:55:46+5:30

आनंद भवन नेहरू परिवार का पूर्व में निवास स्थान था, अब वह एक संग्राहलय के रूप में बदल चुका है। प्रियंका गांधी बुधवार को सहारनपुर में थीं, जहां उन्होंने किसान सभा को संबोधित किया था।

Congress General Secretary Priyanka Gandhi reached Prayagraj take dip Sangam occasion Mauni Amavasya | मौनी अमावस्या पर संगम में प्रियंका गांधी ने लगाई डुबकी, आनंद भवन का भी किया दौरा

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं।

Highlightsउत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को पांच घंटे प्रयागराज में गुजारेंगी। प्रयागराज में वह आनंद भवन व मनकामेश्वर मंदिर भी गईं। द्वारकाशारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से मुलकात करेंगी।

प्रयागराजः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दो साल बाद प्रयागराज पहुंचीं। प्रयागराज में आनंद भवन स्थित अनाथालय में बच्चों से मुलाकात कीं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बृहस्पतिवार को नैनी स्थित अरैल घाट पर मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर गंगा में डुबकी लगाई और स्नान के बाद पूजा अर्चना की। इसके अलावा उन्होंने द्वारिका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया। कांग्रेस के एक नेता ने इसकी जानकारी दी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी निजी दौरे पर बृहस्पतिवार को पैतृक निवास स्वराज भवन पहुंचीं। प्रियंका के साथ उनके दोनों बच्चे भी हैं। पार्टी के एक नेता ने इसकी जानकारी दी। कांग्रेस नेता अभय अवस्थी ने बताया कि प्रियंका स्वराज भवन से नैनी के अरैल घाट गई जहां वह गंगा में स्नान कीं।

उन्होंने बताया कि गंगा स्नान के बाद कांग्रेस महासचिव मनकामेश्वर मंदिर के लिए प्रस्थान की, जहां वह द्वारिका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेंगी। अवस्थी ने बताया कि प्रियंका के साथ उनके दोनों बच्चे भी यहां आए हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने बताया, ‘‘प्रियंका गांधी ने गंगा में जमकर स्नान किया और नाव चलाने का भी आनंद लिया। उन्होंने स्नान के बाद पूजा अर्चना की। गांधी के साथ उनकी बेटी और बेटी की सहेली भी थी।’’ तिवारी ने बताया कि प्रियंका आज दिन में 12 बजे बम्हरौली हवाई अड्डा पहुंची जहां से वह सीधे स्वराज भवन गयीं।

उन्होंने बताया कि स्वराज भवन में करीब एक घंटा बिताने के बाद प्रियंका गंगा में स्नान के लिए अरैल घाट रवाना हो गयीं । उन्होंने बताया कि गंगा स्नान के बाद कांग्रेस महासचिव मनकामेश्वर मंदिर स्थित शंकराचार्य के आवास पर पहुंचीं जहां उन्होंने स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से भेंट के बाद प्रियंका गांधी ने संवाददाताओं को बताया, "आज यहां आकर बहुत खुशी हुई क्योंकि शंकराचार्य जी और हमारे परिवार के बीच बहुत पुराना रिश्ता है। मैं हमेशा उनके संपर्क में रहती हूं और आज उनसे मिलने का मौका मिला, इसलिए बहुत खुशी हुई।"

उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को पांच घंटे प्रयागराज में गुजारेंगी। प्रयागराज में वह आनंद भवन व मनकामेश्वर मंदिर भी गईं। इसके साथ ही संगम स्नान व मनकामेश्वर मंदिर में भगवान शिव के पूजन व आरती में भी शामिल हो सकती हैं। 

इस बीच, मौनी अमावस्या स्नान पर जिला प्रशासन ने हेलीकाप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। इस बारे में पूछे जाने पर प्रियंका गांधी ने कहा, “मैंने नहीं देखी”। तिवारी ने बताया कि शंकराचार्य से भेंट के बाद प्रियंका गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। उन्होंने बताया कि यह प्रियंका गांधी की निजी यात्रा थी।

सहारनपुर में पीएम मोदी पर किया था हमला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किसानों से वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा था कि किसानों ने 56 इंच का सीना देख लिया है जिसके अंदर छोटा दिल है जो सिर्फ अपने खरबपति मित्रों के लिए धड़कता है। प्रियंका ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर तीनों नये कृषि कानूनों को रद्द किया जाएगा।

कांग्रेस महासचिव ने सहारनपुर दौरे के दौरान शाकुंभरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना की और रायपुर खान की दरगाह की जियारत भी की। प्रदेश कांग्रेस द्वारा किए गए ट्वीट के मुताबिक इस दौरान प्रियंका ने देश के किसानों के लिए प्रार्थना की। किसान महापंचायत के दौरान प्रियंका को हल भेंट किया गया। इस दौरान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और दल के वरिष्ठ नेता पी एल पुनिया भी मौजूद थे।

जवानों के बलिदान का अपमान क्यों कर रही है सरकार :राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चीन के साथ गतिरोध को लेकर राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के वक्तव्य के बाद बृहस्पतिवार को केंद्र पर निशाना साधा और सवाल किया कि सरकार जवानों के बलिदान का अपमान क्यों कर रही है। उन्होंने ट्वीट किया, "पूर्व की यथास्थिति बरकरार नहीं रहने का मतलब कोई शांति नहीं।"

कांग्रेस नेता ने सवाल किया, "भारत सरकार हमारे जवानों के बलिदान का अपमान क्यों कर रही है और अपना क्षेत्र जाने को क्यों दे रही है?" गौरतलब है कि राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध की स्थिति को लेकर बृहस्पतिवार को राज्यसभा में वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि पैगोंग झील के उत्तर और दक्षिणी किनारे से सैनिकों के पीछे हटने का समझौता हो गया है।

Web Title: Congress General Secretary Priyanka Gandhi reached Prayagraj take dip Sangam occasion Mauni Amavasya

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे