लाइव न्यूज़ :

विपक्ष में पीएम पद को लेकर झगड़ा शुरू, ममता बनर्जी नहीं चाहती हैं कि राहुल गांधी बने पीएम!

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 23, 2019 19:51 IST

तृणमूल कांग्रेस द्वारा कोलकाता में विशाल रैली का आयोजन किए जाने के कुछ दिन बाद कांग्रेस के एक नेता ने ये दावा किया है। इस आयोजन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और अभिषेक मनु सिंघवी ने दूसरे दलों के नेताओं के साथ शिरकत की थी।

Open in App

महागंठबंधन का सबसे बड़ा सिरदर्द ये है कि लोकसभा चुनाव के बाद उनका प्रधानमंत्री पद का दावेदार कौन होगा?  कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा है कि  तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी नहीं चाहती हैं कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बने। 

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने तृणमूल कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी राहुल गांधी को देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं देखना चाहती। तृणमूल कांग्रेस द्वारा कोलकाता में विशाल रैली का आयोजन किए जाने के कुछ दिन बाद गौरव गोगोई की यह टिप्पणी की है। हालांकि इस आयोजन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और अभिषेक मनु सिंघवी ने दूसरे दलों के नेताओं के साथ शिरकत की थी। 

एबीपी न्यूज चैनले के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में मंगलवार को एक रैली को संबोधित करते हुए गोगोई ने कहा,  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 2019 लोकसभा चुनावों के बाद देश के प्रधानमंत्री होंगे। लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने विपक्षी रैली का आयोजन किया था। लेकिन उन्हें राहुल गांधी से परेशानी है। वे उन्हें देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं देखना चाहते हैं। लेकिन मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। 

टॅग्स :ममता बनर्जीटीएमसीकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा