कोरोना लाॉकडाउन: सोनिया गांधी का ऐलान, कांग्रेस सभी जरूरतमंद मजदूरों की रेल यात्रा का खर्च उठाएगी

By पल्लवी कुमारी | Published: May 4, 2020 08:39 AM2020-05-04T08:39:29+5:302020-05-04T08:39:29+5:30

कोरोना वायरस के मद्देनजर लगे देश में लॉकडाउन का तीसरा चरण आज से लागू हुआ है। जिसके मुताबिक ग्रीन और ऑरेंज जोन में कुठ छूट के साथ इसे 17 मई तक बढ़ाया गया है।

Congress decision every Pradesh Committee bear cost for rail travel of every needy worker migrant labourer | कोरोना लाॉकडाउन: सोनिया गांधी का ऐलान, कांग्रेस सभी जरूरतमंद मजदूरों की रेल यात्रा का खर्च उठाएगी

Sonia Gandhi (File Photo)

Highlightsसोनिया गांधी ने कहा, दुख की बात की है कि भारत सरकार और रेल मंत्रालय मजदूरों से किराया ले रही है।सोनिया गांधी ने कहा, भारत की आजादी के बाद पहली बार मजदूरों को इतनी संख्या में सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलते देखा गया।

नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि कांग्रेस ने फैसला किया है कि सभी जरूरतमंद मजदूरों के रेल यात्रा का खर्च प्रदेश कांग्रेस कमिटी उठाएगी। सोनिया गांधी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने फैसला लिया है कि प्रत्येक राज्य कांग्रेस कमेटी जरूरतमंद श्रमिक और प्रवासी मजदूरों की रेल यात्रा का खर्च उठाएगी और इस संबंध में आवश्यक कदम उठाएगी। सोनिया गांधी ने कहा है, श्रमिक और कामगार देश की रीढ की हड्डी हैं। उनकी मेहनत और कुर्बानी राष्ट निर्माण की नींव हैं। सिर्फ चार घंटे नोटिस पर लॉकडाउन करने के कारण लाखों श्रमिक व मजदूर घर वापसी से वंचित हो गए थे। 

सोनिया गांधी ने कहा- यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस संकट में रेलवे मजदूरों से टिकट के पैसे वसूल रही है

कांग्रेस के अधिकारिक पेज पर सोनिया गांधी द्वारा शेयर किए गए पत्र में लिखा है, 1947 की आजादी के बाद देश में ऐसा पहली बार यह दिल दहलाने वाला मंजर देखा कि हजारों कामगार सैकड़ों किलोमीटर पैदल चल घर वापसी के लिए मजबूह हो गए। न राशन, न पैसा, न दवाई, न साधन कुछ भी नहीं था केवल अपने परिवार के पास गांव पहुंचने के लिए लगन थी। लेकिन देश और सरकार का क्या कर्तव्य है। आज भी लाखों मजदूर अपने घर जाना चाहते हैं पर न साधन है और ना ही पैसा। दुख की बात यह है कि भारत सरकार और रेल मंत्रालय इन मेहनतकशों से मुश्किल की घड़ी में रेल यात्रा का किराया वसूल रहे हैं। 

सोनिया गांधी ने रेल मंत्रालय और भारत सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, जब हम विदेशों में फंसे भारतीय को अपना कर्तव्य समझकर हवाई जहाज से बिना किसी शुल्क के लेकर आ सकते हैं, गुजरात के एक कार्यक्रन में सरकारी खजाने से 100 करोड़ रुपये ट्रांसपोर्ट व भोजन पर खर्च कर सकते हैं, जब रेल मंत्रालय पीएम कोरोना फंड में 151 करोड़ रुपये दे सकता है तो क्या फिर इस घड़ी में रेल यात्रा निशुल्क नहीं दी जा सकती है? 

भारत में कोरोना वायरस के ताजा अपडेट

भारत में कोरोना वायरस से  1,306 लोगों की मौत हो चुकी है।  संक्रमितों की संख्या 40,263 हो गई है। जिसमें से 28070 एक्टव केस हैं और 10886 ठीक हो चुके हैं।

Web Title: Congress decision every Pradesh Committee bear cost for rail travel of every needy worker migrant labourer

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे