लाइव न्यूज़ :

बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस ने लॉन्च किया स्पेशल टीशर्ट, लिखा- उड़ गई विकास की चिड़िया

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 12, 2018 19:39 IST

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश के मुताबिक, आम लोग इस टी शर्ट पर खूब गौर कर रहे हैं।

Open in App

विभव देव शुक्ल

विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा राजनीतिक दलों के बीच की लड़ाई और तेज होती जा रही है। साल 2018 के अंत में देश के तीन राज्यों छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य-प्रदेश में चुनाव होने हैं। तीनों ही राज्यों के साथ सबसे बड़ी बात यह है कि इन राज्यों में लड़ाई दो दलों के बीच है, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस। 

साल 2019 के लिए तो कांग्रेस चुनाव में महागठबंधन के सहारे उतरेगी पर आम चुनाव के फाइनल से पहले विधानसभा के सेमीफाइनल में कांग्रेस अपनी चुनावी लड़ाई अकेले ही लड़ेगी। बीते कुछ दिनों से दोनों दलों ने चुनाव के लिए एक दूसरे का विरोध तेज कर दिया है।

विरोध की इस कड़ी में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने एक ऐसी टी शर्ट छपवाई जिसमें बड़े बड़े अक्षरों में “उड़ गईं विकास की चिड़िया” लिखा है। सफेद रंग की इस शर्ट के आगे वाले हिस्से में काले रंग के बैकग्राउंड पर पीले रंग के अक्षरों में ‘उड़ गई विकास की चिड़िया’ लिखा है।   इस टी शर्ट के माध्यम से कांग्रेस दो हित साधने की तैयारी में है, पहला बीजेपी के ‘विकास के मॉडल’ का विरोध, दूसरा बीजेपी के खिलाफ चुनाव में प्रचार।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश के मुताबिक, आम लोग इस टी शर्ट पर खूब गौर कर रहे हैं। वह जब भी बाहर निकलते हैं या भीड़ वाले इलाके में जाते हैं तो लोग टी शर्ट का मतलब समझते हैं और इसके बारे में उत्सुक होकर पूछते भी हैं। कांग्रेस अपने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं में यह टी शर्ट बांटने का प्रयास करेगी। जिसके लिए कांग्रेस ने कुल 35 लाख टी शर्ट छपवाने का ऑर्डर दे दिया है और 1 लाख टी शर्ट छपवा भी चुकी है।

वहीं इस पर बीजेपी के नेताओं कहना है कि यह कांग्रेस का बस एक नाटक है। कांग्रेस यह नाटक केवल सत्ता हथियाने के लिए कर रही है। सत्ता के लिए इतना गिरना शोभा नहीं देता है।  

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है वैसे ही दलों के बीच विरोध और लड़ाई का यह दौर बढ़ता ही जा रहा है। विरोध देख कर अनुमान लगाया जा सकता है कि 2019 के लिहाज से विधानसभा का यह सेमीफाइनल दोनों ही दलों के लिए कितना जरूरी है।  

(विभव देव शुक्ल लोकमत न्यूज में इंटर्न हैं।)

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :कांग्रेसछत्तीसगढ़भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा