लाइव न्यूज़ :

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा- अयोध्या में राम मंदिर बनाने के खिलाफ रही है कांग्रेस, कभी नहीं सोचा हल निकालना

By भाषा | Updated: October 23, 2018 20:28 IST

उच्चतम न्यायालय में लंबित एक याचिका का जिक्र करते हुए आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस रामजन्म भूमि प्रकरण पर सुनवाई 2019 के लोकसभा चुनाव तक स्थगित रखना चाहती है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से अयोध्या में राममंदिर बनाने के खिलाफ रही है तथा वह रामजन्म भूमि मामले का हल भी नहीं निकालना चाह रही है। योगी मंगलवार (23 अक्टूबर) राजनांदगांव जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री रमन सिंह के नामांकन दाखिल करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मंदिर जाने पर भी कटाक्ष किया।

उन्होंने कहा कि रामजन्म भूमि को लेकर देश की जनता की अपनी भावनाएं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने हमेशा यह कहा है कि इस मामले में देश की जनता की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। अयोध्या का मामला आज का नहीं है। इसके लिए वृहद हिंदू समाज पिछले लगभग 450 वर्षों से लड़ रहा है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि जिस स्थान पर रामलला मौजूद हैं वह भगवान राम का जन्मस्थान है। इस पर किसी को भी संदेह नहीं होना चाहिए।’’ 

उच्चतम न्यायालय में लंबित एक याचिका का जिक्र करते हुए आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस रामजन्म भूमि प्रकरण पर सुनवाई 2019 के लोकसभा चुनाव तक स्थगित रखना चाहती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश के सामाजिक तानेबाने को नष्ट कर दिया है तथा लोगों को जाति, भाषा, धर्म और क्षेत्रीयता के नाम पर बांटा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति में लगी हुई है।

आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार मंदिर जा रहे हैं। इससे राहुल गांधी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की उस बात को गलत साबित कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि वह ‘एक्सीडेंटल हिंदू’ हैं। 

उन्होंने कहा कि कुछ लोग भारत के विकास को पसंद नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक भारत, श्रेष्ठ भारत, उभरता भारत और समृद्ध भारत की परिकल्पना को पसंद नहीं करते हैं। ये वही लोग हैं जो कश्मीर की स्वतंत्रता की बात करते हैं। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: बूथ पर बैठकर मंत्री और विधायक SIR का फार्म भरवाए, सीएम योगी ने दिए निर्देश, राज्य में 15.44 करोड़ मतदाता, पर अभी तक 60% से कम ने फार्म भरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: सीएम योगी ने मोर को अपने हाथों से दाना खिलाया, देखें वीडियो

भारतJungle Trail in Noida: नोएडा में आज से खुला जंगल ट्रेल पार्क, 120 रुपये टिकट, देखें वीडियो

भारतRJD के लिए जैसे गाने बने, वैसे गाने मत बना देना?, आखिर क्यों सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कलाकार साथियों से अपील की, वीडियो

भारतयूपी में अब जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में मान्य नहीं होगा आधार कार्ड, शासन ने सभी विभागों को दिया निर्देश, सपा ने जताई आपत्ति

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा