लाइव न्यूज़ :

हिमाचल में कांग्रेस की हार का जिम्मेदार मैं- वीरभद्र सिंह

By IANS | Updated: December 18, 2017 17:17 IST

वीरभद्र ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर दोष लगाने से इनकार कर दिया और कहा, "चुनाव मेरे नेतृत्व में हुआ और मैं हार स्वीकार करता हूं।"

Open in App

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार स्वीकार कर ली। वीरभद्र ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मैं अपनी पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेता हूं।"उन्होंने जनादेश को स्पष्ट रूप से स्वीकार करते हुए कहा, "किसी को विजयी बनान जनता का निर्णय है। यह उनका अधिकार है।" छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र ने प्रचार अभियान में कमी के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को दोषी ठहराया। उन्होंने 6,051 वोटों के अंतर से अर्की सीट पर जीत हासिल की।उन्होंने कहा, "जो भी त्रुटि रही हो, मैंने अपने संसाधनों के भीतर राज्य में अकेले प्रचार किया और अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।" वीरभद्र ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर दोष लगाने से इनकार कर दिया और कहा, "चुनाव मेरे नेतृत्व में हुआ और मैं हार स्वीकार करता हूं।"उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने शिमला (ग्रामीण) सीट से विधानसभा चुनाव में अपनी पहली जीत हासिल की है। कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री सुधीर शर्मा, ठाकुर सिंह और प्रकाश चौधरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा 68 में से 36 सीटों पर बढ़त बनाकर सत्ता में आती दिख रही है। पार्टी ने 21 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। मतगणना अभी भी जारी है।हालांकि, भाजपा के राज्य अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा है, जबकि पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल भी बहुत पीछे चल रहे हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस के खाते में अभी 10 सीटें आई हैं।

टॅग्स :कांग्रेसहिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2017
Open in App

संबंधित खबरें

राजनीतिहिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए इन उम्मीदवारों ने मारी बाजी, देखें विजेताओं की पूरी सूची

राजनीतिगुजरात, हिमाचल चुनाव 2017: मतगणना जारी, जानिए एग्जिट पोल्स ने क्या कहा था

राजनीतिहिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 एग्जिट पोल के सारे रुझान थे बीजेपी के पक्ष में, जानें आंकड़े

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा