लाइव न्यूज़ :

सीएम ममता ने कहा- पी चिदंबरम को साधारण कैदी की तरह तिहाड़ जेल में रखे जाने का क्या मकसद है?

By भाषा | Updated: September 6, 2019 17:34 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यहां राज्य विधानसभा में कहा कि केंद्र सरकार को उनके प्रति “कुछ तो सम्मान” दिखाना चाहिए था। बनर्जी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि चिदंबरम मामला क्या है। कानून अपना काम करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के प्रति थोड़ा तो सम्मान दिखाना चाहिए था।उन्हें मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अलग कोठरी में रखने का निर्देश दिया। 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को तिहाड़ जेल भेजे जाने के तरीके की शुक्रवार को आलोचना की।

उन्होंने यहां राज्य विधानसभा में कहा कि केंद्र सरकार को उनके प्रति “कुछ तो सम्मान” दिखाना चाहिए था। बनर्जी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि चिदंबरम मामला क्या है। कानून अपना काम करेगा। लेकिन उन्हें साधारण कैदी की तरह तिहाड़ जेल में रखे जाने का क्या मकसद है?

उन्हें चिदंबरम के प्रति थोड़ा तो सम्मान दिखाना चाहिए था। दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया मामले में 19 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का बृहस्पतिवार को फैसला सुनाया था।

अदालत ने चिदंबरम को जेल में अपनी दवाएं ले जाने की इजाजत दी। साथ ही उन्हें मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अलग कोठरी में रखने का निर्देश दिया। 

टॅग्स :इंडियाममता बनर्जीपश्चिम बंगालपी चिदंबरमकांग्रेसमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा