लाइव न्यूज़ :

सीएम ममता- राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने किया हंसी-मजाक, सरकार और राजभवन के बीच चल रहा टकराव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2020 13:20 IST

राज्यपाल जगदीप धनखड़ बजट सत्र से पहले परंपरागत अभिभाषण देने के लिए दोपहर 2 बजे विधानसभा पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने उनका स्वागत किया। माना जा रहा था कि राज्यपाल ममता बनर्जी सरकार द्वारा तैयार अपने अभिभाषण में अलग से कुछ बातें जोड़ सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल ने ऐसा न कर एक बड़े विवाद को टाल दिया।धनखड़ अपना अभिभाषण खत्म करने के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी तक गए और उनसे हंसी मजाक किया।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार और राजभवन के मध्य टकराव के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने विधानसभा में एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक किया।

धनखड़ बजट सत्र से पहले परंपरागत अभिभाषण देने के लिए दोपहर 2 बजे विधानसभा पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने उनका स्वागत किया। माना जा रहा था कि राज्यपाल ममता बनर्जी सरकार द्वारा तैयार अपने अभिभाषण में अलग से कुछ बातें जोड़ सकते हैं।

उन्होंने एक दिन पहले इसके संकेत भी दिए थे, लेकिन राज्यपाल ने ऐसा न कर एक बड़े विवाद को टाल दिया। धनखड़ अपना अभिभाषण खत्म करने के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी तक गए और उनसे हंसी मजाक किया।

इसके बाद धनखड़ ने विधानसभा में अपने कक्ष में ममता बनर्जी और बिमान बनर्जी से मुलाकात भी की। ऐसा पहली बार हुआ जब धनखड़ ने अपने अभिभाषण के बाद ममता बनर्जी और बिमान बनर्जी से मुलाकात की। यह मुलाकात लगभग आधा घंटे चली।

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीगृह मंत्रालयटीएमसीकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा