लाइव न्यूज़ :

बीजेपी को अल्टीमेटम देने के बाद चिराग पासवान ने की राहुल गांधी की तारीफ, बोले- वे अच्छा कर रहे हैं लेकिन...

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 19, 2018 16:26 IST

चिराग पासवान ने ट्वीट से साफ है कि वह लोकसभा चुनाव से पहले सीटों पर स्थिति साफ कर लेना चाहती है, लेकिन बीजेपी अभी तक इस मामले में चुप्पी साधे हुई है।

Open in App

एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा के अलग होने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के भी अलग होने के संकेत मिल रहे हैं। खबरों के मुताबिक रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने बीजेपी को सात दिनों का वक्त भी दिया है। मंगलवार की देर शाम एलजेपी सांसद चिराग पासवान के किए गए दो ट्वीट्स ने इसे और पुख्ता कर दिया है।

बीजेपी को अल्टीमेटम देने के बाद चिराग पासवान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ भी की है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की जीत पर चिराग पासवान ने कहा, ''राहुल गांधी अच्छा कर रहे हैं और इस जीत से वे थोड़ा उत्साहित भी हैं।''

चिराग पासवान ने न्यूज चैनेल एनडीटीवी से बात करते हुए कहा, 'मेरा मानना है कि राहुल गांधी को इस पर ज्यादा उत्साहित होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सत्ता विरोधी लहर होने के बावजूद कांग्रेस को इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी और उन्होंने बहुत कम अंतर से जीत हासिल करके सरकार बनाई है।'

हालांकि चिराग पासवान ने 2019 में लोकसभा चुनाव में जीत के लिए कहा है कि इसमें कोई शक नहीं है कि 2019 में भी एनडीए की सरकार बनेगी। हमें इसमें बिल्कुल भी किसी बात का कोई डर नहीं है। 

राम मंदिर पर चिराग पासवान ने कहा कि भले राम मंदिर का मुद्दा बहुत लोगों की धर्म और आस्था से जुड़ा हुआ है लेकिन एनडीए का एजेंडा सिर्फ राम मंदिर का नहीं है, हो सकता है ये एजेंडा बीजेपी का लेकिन एनडीए सिर्फ ऐसा नहीं सोचती है।  

मंगलवार को चिराग पासवान ने ट्वीट में लिखा, 'टीडीपी और रालोसपा के एनडीए गठबंधन से जाने के बाद एनडीए गठबंधन नाज़ुक मोड़ से गुजर रहा है, ऐसे समय में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन में फ़िलहाल बचे हुए साथियों की चिंताओं को समय रहते सम्मानपूर्वक तरीके से दूर करे।'दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'गठबंधन की सीटों को लेकर कई बार भारतीय जनता पार्टी के नेताओ से मुलाक़ात हुई परंतु अभी तक कुछ ठोस बात आगे नहीं बढ़ पायी है।इस विषय पर समय रहते बात नहीं बनी तो इससे नुक़सान भी हो सकता है।'

टॅग्स :राष्ट्रीय रक्षा अकादमीलोक जनशक्ति पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा