लाइव न्यूज़ :

सत्ता का दुरुपयोग कर रही है BJP, उसे रोकने के लिए किया मायावती से गठबंधन: अजीत जोगी

By स्वाति सिंह | Updated: September 20, 2018 18:27 IST

मायावती ने बताया आगामी छत्तीसगढ़ चुनाव में बीएसपी, जनता कांग्रेस के साथ लड़ेगी, जिसमे बीएसपी 35 सीटों और जनता कांग्रेस 55 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Open in App

रायपुर, 20 सितंबर: छत्तीसगढ़ की राजधानी में गुरुवार को बीएसपी सुप्रीमो और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के सुप्रीमो अजीत जोगी ने साझा प्रेस कांफ्रेंस किया।

इस दौरान अजीत जोगी ने कहा 'बीजेपी यह बीते 15 सालों से से सत्ता में है। वह सत्ता, पैसे और प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग करके फिर से सत्ता में आना चाहते हैं।अब हमारा गठबंधन हो गया है। मायावती जी और हम लोग मिल के उनको (बीजेपी ) जरूर रोक लेंगे।'

यहां मायावती ने छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी की पार्टी से गठबंधन का ऐलान किया है। वहीं, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मायावती ने कहा 'बीएसपी यहां किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। 

मायावती ने बताया आगामी छत्तीसगढ़ चुनाव में बीएसपी, जनता कांग्रेस के साथ लड़ेगी, जिसमे बीएसपी 35 सीटों और जनता कांग्रेस 55 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा 'अगर हम जीतते हैं तो इस गठबंधन में अजीत जोगी राज्य के हमारे मुख्यमंत्री होंगे। 

मध्यप्रदेश के लिए मायावती ने कहा यहां बीएसपी ने 22 उम्मीदवारों के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया है और यह वह अकेले ही चुनावी रण में उतरेंगी।

बता दें कि राज्य में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा बीएसपी तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। अजीत जोगी ने कुछ साल पहले ही यहां अपनी पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का गठन किया था।

वहीं, बीते तीन सालों से राज्य में लगातार बीजेपी चुनाव जीत रही है और रमन सिंह लगातार तीन बार से मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे हैं। ऐसे एम् इस बार कांग्रेस ने बीजेपी हराने के लिए बीएसपी से गठबंधन का प्रस्ताव रखा था। ऐसे में अब इस गठबंधन का असर कांग्रेस को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़ चुनावमायावतीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

राजनीति अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए